फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   love marriage failed in five months

घर से भागकर की प्रेमी से शादी, शौक पूरे न कर सका तो पांच महीने में ही पहुंचा दिया हवालात

Fri, 15 Apr 2022 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
love marriage failed in five months
लखनऊ। मोहब्बत से शुरू हुई प्रेमी युगल की कहानी शादी के पांच महीने बाद ही थाने पहुंच गई और पति को सलाखों के पीछे जाना पड़ा। मामले में दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रकरण ठाकुरगंज थानाक्षेत्र का है।
विज्ञापन

ठाकुरगंज पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के भुवर इलाके के रहने वाले रोहित राजपूत का पड़ोसी लड़की से प्रेम प्रसंग था। परिवार के विरोध के बावजूद गत चार नवंबर की रात लड़की छत के रास्ते निकल कर रोहित के साथ भाग गई और दूसरे दिन आर्य समाज मंदिर में शादी कर दोनों घर लौट आए। तब से दोनों साथ में रह रहे थे। शीशे की कटिंग का काम करने वाले रोहित की आमदनी ज्यादा न होने से मुश्किल से घर चल रहा था। इससे उसने शादी के बाद कई जगह करना शुरू किया तो थोड़ी कमाई बढ़ी। लेकिन इसके साथ ही पत्नी की मांग भी बढ़ने लगी और इसे लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा। बुधवार रात को तो मारपीट तक नौबत आ गई और पत्नी ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर बृहस्पतिवार को पुलिस रोहित को थाने उठा लाई। यहां उसने बताया कि वह बुधवार को कही से सवा लाख रुपये लाया था। पत्नी ये पैसे मांग रही थी। मना करने पर मारपीट करने लगी। रात में वो सो गया तो पत्नी रुपये और कुछ गहने समेट समेटकर मायके चली गयी। सुबह वो पत्नी को खोज ही रहा था कि पुलिस दरवाजे पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed