फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lottery for Atal Housing Scheme flats on 8th and 9th

Lucknow News: अटल आवासीय योजना के फ्लैटों के लिए लॉटरी 8 व 9 को

Wed, 31 Dec 2025 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Lottery for Atal Housing Scheme flats on 8th and 9th

विज्ञापन


लखनऊ। एलडीए की देवपुर पारा स्थित अटल नगर आवासीय योजना के फ्लैटों की लॉटरी आठ व नौ जनवरी को होगी। योजना के 2496 फ्लैटों के लिए 5781 लोगों ने पंजीकरण कराया है। लॉटरी गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हाल में होगी जिसका सजीव प्रसारण एलडीए के यूट्यूब चैनल पर होगा।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि अटल नगर आवासीय योजना में 12 से लेकर 19 मंजिल के 15 टावरों में कुल 2496 फ्लैट हैं। इसमें से 1832 फ्लैट वन बीएचके और 664 फ्लैट टू बीएचके के हैं। यह 30 से 54.95 वर्गमीटर क्षेत्रफल के हैं। इनकी कीमत 9.82 लाख रुपये से शुरू है। एलडीए ने इस अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम में लिफ्ट का भी प्रावधान किया है। यहां स्वच्छ जल एवं विद्युत आपूर्ति, पावर बैकअप, सुरक्षा व्यवस्था, ग्रीन एवं किड्स प्ले एरिया व पार्किंग की सुविधा भी दी जाएगी। योजना का पंजीकरण चार अक्तूबर से दो दिसंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था जिसमें कुल 5781 लोगों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed