{"_id":"58202ecc4f1c1b6729b37915","slug":"lottery-date-of-awas-vikas-parishad-flat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानें, आवास विकास के फ्लैटों की कब और कहां होगी लॉटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें, आवास विकास के फ्लैटों की कब और कहां होगी लॉटरी
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Mon, 07 Nov 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास परिषद के आवंटियों के लिए खुशखबरी है। चयनित आवेदकों को फ्लैटों की लॉटरी सोमवार और मंगलवार को होगी। इसके बाद वृंदावन योजना में समाजवादी आवास योजना के करीब 1700 आवंटियों को फ्लैट आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
साथ ही सोमवार को पहले दिन सुबह में 41 प्लॉटों के लिए भी लॉटरी डाली जाएगी। इन प्लॉटों का रजिस्ट्रेशन चार नवंबर तक किया गया है।परिषद ने अवध विहार योजना में समाजवादी आवास योजना और अफोर्डेबल हाउसिंग योजना के तहत बहुमंजिला सरयू एंक्लेव और जी प्लस थ्री बसेरा टू योजना के लिए पिछले साल पंजीकरण किया था। पात्रता चयन में जो आवेदक सफल हुए हैं उनको फ्लैट आवंटित होंगे। अब किस आवंटी को कौन सा फ्लैट मिलेगा यह ड्रॉ के जरिये तय किया जाना है।
विज्ञापन
आसरा और बसेरा की लॉटरी भी जल्द
दो साल पहले शुरू की गई आसरा और बसेरा योजना के 1500 फ्लैटों की लॉटरी भी जल्द होगी। योजना के अधीक्षण अभियंता सुनील चौधरी ने बताया कि जल्द ही तारीख तय हो जाएगी। बसेरा टू के मकान तैयार हो गए हैं और सरयू योजना का काम चालू है। नंबरिंग ड्रॉ हो जाने के बाद आवंटी कभी मौके पर आकर अपने फ्लैट का निर्माण कार्य देख सकता है।
विज्ञापन
दलालों के झांसे में न आएं, खुद निकालें लॉटरी
क्लास टू अधिकारियों के संपत्ति ब्योरे को सार्वजनिक किया जाना जरूरी है।
परिषद के उप आवास आयुक्त अनिल कुमार ने कहा कि लॉटरी पूरी तरह पारदर्शी होगी। इसकी वीडियो रिकार्डिंग होगी। ऑफिस में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। आवेदक इस बात को लेकर किसी भ्रम में न रहें कि कोई दलाल किसी का नाम लॉटरी में निकलवा देगा। आवेदक आएं और खुद लॉटरी निकालें, ताकि कोई संदेह न रहे।
कब और कहां होगी लॉटरी
07 नवंबर
अवध विहार योजना के सेक्टर 7ए बसेरा-2 अल्प आय वर्ग जी प्लस थ्री योजना के 288 मकानों की नंबरिंग लॅाटरी अपराह्न दो बजे से
08 नवंबर
अवध विहार के सेक्टर 7डी में सरयू एंक्लेव के वन बीएचके टाइप-ए, टाइप-बी और टू बीएचके टाइप-ए के 1308 फ्लैटों की लॉटरी सुबह 11 बजे से
कब और कहां होगी लॉटरी
07 नवंबर
अवध विहार योजना के सेक्टर 7ए बसेरा-2 अल्प आय वर्ग जी प्लस थ्री योजना के 288 मकानों की नंबरिंग लॅाटरी अपराह्न दो बजे से
08 नवंबर
अवध विहार के सेक्टर 7डी में सरयू एंक्लेव के वन बीएचके टाइप-ए, टाइप-बी और टू बीएचके टाइप-ए के 1308 फ्लैटों की लॉटरी सुबह 11 बजे से