{"_id":"605f0531e7864b493b787858","slug":"lord-laxman-s-statue-will-be-installed-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में लगाई जाएगी भगवान लक्ष्मण जी की प्रतिमा, एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव हो चुका है पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में लगाई जाएगी भगवान लक्ष्मण जी की प्रतिमा, एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव हो चुका है पास
Sat, 27 Mar 2021 03:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 Mar 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
लखनऊ शहर में भगवान लक्ष्मण की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा से ऊंची होगी।
विज्ञापन
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि भगवान लक्ष्मण की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पहले ही पास हो चुका था। नए बजट में इसके लिए एक करोड़ रुपये खर्च का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन
लोक भवन में पूर्व पीएम की प्रतिमा 25 फीट ऊंची है। लक्ष्मणजी की प्रतिमा इससे और भव्य व ऊंची होगी, जिसके लिए बड़ा स्थान चुना जाएगा। महापौर ने यह भी साफ किया कि प्रतिमा पुराने लखनऊ के उस लक्ष्मण टीला स्थान पर नहीं लगाई जाएगी, जहां इसे लेकर पूर्व में विवाद उठा चुका है।
विज्ञापन
हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि लक्ष्मण जी की प्रतिमा कितनी ऊंची होगी पर इसके लिए खर्च का प्रस्ताव दे दिया गया है।