फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lord Jagannath's procession will be taken out with four chariots.

Lucknow News: चार रथों के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

Wed, 15 Jul 2026 01:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath's procession will be taken out with four chariots.
इस्कॉन (श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर), सुशांत गोल्फ सिटी की ओर से 16 जुलाई को भगवान श्री जगन
लखनऊ। राजधानी में 16 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) की ओर से आयोजित इस महामहोत्सव में चार सुसज्जित रथ, हरिनाम संकीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाप्रसाद का आयोजन होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


चार रथ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण

रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के मुख्य रथ के साथ राम दरबार, राधा-कृष्ण और इस्कॉन के संस्थापकाचार्य श्रील प्रभुपाद के सुसज्जित रथ शामिल होंगे। मुकुंदा रॉक बैंड की प्रस्तुति, इस्कॉन गर्ल्स फोरम के सांस्कृतिक कार्यक्रम, भगवान की लीलाओं का मंचन, पुष्प वर्षा, रंगोली, हरिनाम संकीर्तन, 256 प्रकार के भोग और धार्मिक ग्रंथों का वितरण आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को होटल हॉलीडे इन में आयोजित प्रेसवार्ता में इस्कॉन लखनऊ के मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु, इस्कॉन दिल्ली के उपाध्यक्ष वृजेंद्र नंदन प्रभु, उपाध्यक्ष भोक्ता राम प्रभु, मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन आनंद स्वरूप अग्रवाल, मधुस्मिता प्रभु, लाल बहादुर, रवि मलिक प्रभु और शिवशंकर अवस्थी ने रथयात्रा की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगा गुंडिचा मार्जन

रथयात्रा से एक दिन पहले बुधवार को इस्कॉन मंदिर में सुबह 5 से 9 बजे तक गुंडिचा मार्जन होगा। इस दौरान श्रद्धालु 100 झाड़ू और 100 मटकों के साथ मंदिर की सामूहिक सफाई करेंगे। इसके बाद सभी भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। शाम 4 बजे भगवान जगन्नाथ की विशेष आरती भी होगी।


सुबह संकीर्तन, शाम को निकलेगी रथयात्रा

16 जुलाई को चारबाग स्थित रविंद्रालयमें सुबह 10 बजे हरिनाम संकीर्तन शुरू होगा। दोपहर 2:30 बजे भक्ति पद्म सौरभ प्रचारक स्वामी महाराज का प्रवचन होगा। शाम 4 बजे भगवान जगन्नाथ की आरती के बाद रथयात्रा रविंद्रालय से रवाना होगी। यह बासमंडी, हीवेट रोड, बर्लिंगटन, नावेल्टी, हलवासिया और हजरतगंज होते हुए रात 8 बजे जहांगीराबाद पैलेस पहुंचेगी। इसके बाद महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed