फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot with goldsmith on faizabad highway

सराफा व्यापारी को चाकू मारकर लाखों की लूट, बहनोई पर शक

Mon, 03 Oct 2016 11:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 03 Oct 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
loot with goldsmith on faizabad highway
लूट में घायल - फोटो : amar ujala
फैजाबाद में बेखौफ लुटेरों ने सर्राफ और उसके ड्राइवर को घायल करके लाखों की लूट को अंजाम दिया। घटना सुचित्तागंज हाईवे की है। पीड़ित रुदौली से स्विफ्ट कार से घर फैज़ाबाद लौट रहे थे। बदमाश कैश और चांदी लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली के मुकेरी टोला ठठरहिया के रहने वाले हरीश कौशल अपनी कार से रुदौली से लौट रहे थे। 

कार उनका ड्राइवर चला रहा था। वे जैसे ही सत्तीचौरा के गोडवा के पास उनकी गाड़ी को बोलेरो सवार 4 बदमाशों ने ओवरटेक करके रोका। इसके बाद 2 बदमाश उतरे और गाड़ी का शीशा खोलने के लिए कहने लगे। ऐसा न करने पर बदमाशों ने कांच तोड़ दिया और एक बदमाश ने हरीश को चाकू और दूसरे ने ड्रा‌इवर वीरेंद्र को गोली मार दी।
विज्ञापन


हरीश के बाएं कंधे में चाकू मारा और ड्राइवर के बाएं पैर में गोली लगी है। एसओ रौनाही केके गुप्ता के मुताबिक लूटने वाले बदमाशों की संख्या चार थी। बदमा 15 हजार नगद तथा साढ़े 3 किलो चांदी लूटकर ले गए हैं। हरीश ने घटना के पीछे अपने बहनोई गोंडा निवासी आशीष कौशल, आशीष के भाई आशुतोष कौशल और आशीष के बहनोई हरी किशन का हाथ होने का शक जताया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed