फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot with a man, firing in lucknow

बाइक सवार बदमाशों ने की दुस्साहसिक वारदात, आढ़ती का रुपयों से भरा बैग लूटा, फायरिंग

Sat, 23 Nov 2019 02:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 23 Nov 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
loot with a man, firing in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के हसनगंज थानाक्षेत्र के पॉश इलाके निरालानगर में शुक्रवार दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाश फलों के आढ़ती राजकुमार सोनकर उर्फ बबलू से रुपयों से भरा बैग लूट ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बदमाशों ने बाइक सवार राजकुमार सोनकर के कंधे पर टंगा बैग छीनने की कोशिश की तो वह गिर पड़ा।

विज्ञापन


इस पर बदमाशों ने उसके अगल-बगल कई राउंड फायरिंग की और बैग लेकर भाग निकले। सूचना पाकर एएसपी ट्रांस गोमती राजेश कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। बैग में कितने रुपये थे? इस बारे में राजकुमार सोनकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन


उसने बही खाता देखने के बाद रकम बताने के लिए कहा है। इस बीच पीड़ित ने कैसरबाग निवासी छोटे भाई राजा के ससुर और दो सालों पर लूट का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धक्का मुक्की में गिर पड़ी बाइक

इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि राजकुमार सोनकर की सीतापुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में पृथ्वीराज एंड कंपनी के नाम से आढ़त है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह घर से बाइक लेकर आढ़त गया था। दोपहर पौने चार बजे वह एक बैग में कैश लेकर घर को निकला।

निरालानगर में चरन गेस्टहाउस से अपने घर की गली में मुड़ते ही पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने बैग में झपट्टा मारा। राजकुमार ने बैग पकड़ लिया। खींचतान और धक्का-मुक्की में उसकी बाइक गिर पड़ी और एक पैर फंस गया। बदमाशों का एक साथी बाइक से उतरा और राजकुमार के अगल-बगल दो से तीन फायर किए।

इसके बाद बदमाश बैग लेकर भाग निकले। उन्होंने पुलिस को लूट की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजकुमार व आसपास के लोगों से वारदात के बारे में जानकारी ली। राजकुमार ने बताया कि बैग में रुपयों के अलावा रोकड़ बही, डायरी, एटीएम कार्ड व अन्य सामान रखा था। शक है कि वारदात में छोटे भाई के ससुर विजय पहलवान और उनके बेटे दीपू व मनीष का हाथ हो सकता है।

सुबह बैंक में जमा किए थे तीन लाख रुपये

लूट के शिकार राजकुमार ने बताया कि बाइक सवार दोनों बदमाश हेलमेट लगाए थे इसलिए उनका चेहरा नहीं देख सका। कद-काठी से दोनों बदमाश तंदरुस्त थे। उनकी उम्र 28 से 38 साल के आसपास लग रही थी। एएसपी ट्रांस गोमती का कहना है कि बदमाशों के भागने के सभी संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।

छोटे भाई पर ससुरालवालों ने कराया है दहेज प्रताड़ना का केस
इंस्पेक्टर ने बताया कि लूट के शिकार राजकुमार के छोटे भाई राजा का कई साल से पत्नी से विवाद चल रहा है। उसके ससुरालवालों ने दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज कराया है। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज करा रखे हैं। चूंकि राजकुमार ही राजा के परिवार की देखभाल करता है और उसका पूरा खर्च उठाता है इसलिए ससुरालवाले उसे निशाना बनाते रहते हैं। नवीन गल्ला मंडी में जहां राजकुमार की आढ़त है, वहीं विजय पहलवान भी फलों का कारोबार करते हैं। पुलिस इस बिंदु पर भी पड़ताल कर रही है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि राजकुमार ने शुक्रवार सुबह ही आढ़त के करीब तीन लाख रुपये बैंक में जमा किए थे। इसके बाद वह शेष रकम लेकर घर जा रहा था तभी वारदात हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चूंकि वह बैंक में रुपया जमा कर चुका था। इसलिए उसके बैग में ज्यादा रकम नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed