फर्जी पुलिसकर्मियों ने चुनाव की चेकिंग का डर दिखा उतरवाए महिला के जेवर, केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनका सोने का कड़ा और दो अंगूठी टप्पेबाज ले उड़े। दोनों मामलों में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। इंदिरानगर की सुनीला कक्कड़ ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह घर से पैदल ही साईं मंदिर जा रही थीं।
इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया और कहा कि पुलिसवाला बुला रहा है। सुनीला ने उनसे पूछताछ की तो बदमाशों ने कहा कि चुनाव का समय है इसलिए पुलिस सादे कपड़ों में चेकिंग कर रही है। आप जाकर उनसे मिल लीजिए। सुनीला ने पीछे मुड़कर देखा तो एक युवक वहां खड़ा दिखा।
उसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए परिचयपत्र दिखाते हुए कहा कि जो जेवर पहने हैं, उसे उतारकर पर्स में रख लें। इस पर उन्होंने चेन, पेंडेंट और कंगन उतार दिए। फर्जी पुलिसकर्मी ने एक कागज में सुनीला के जेवर लपेटकर लौटा दिए और बाइक से जाने लगे। सुनीला ने कागज खोला तो नकली जेवर रखे देख होश उड़ गए।
माहौल का भय दिखा उतरवाए जेवर
दूसरा मामला अलीगंज निवासी निजी कंपनी के कर्मचारी मयंक मणि तिवारी का है। मयंक ने बताया कि वह सुबह ऑफिस जा रहे थे तभी लिबर्टी शोरूम और सेवा चिकन शोरूम के सामने सादे कपड़ों पर चार व्यक्ति मिले।
उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए मयंक को रोक लिया और माहौल खराब होने का भय दिखाकर सोने का कड़ा और दो अंगूठी उतरवा लीं। कड़ा और अंगूठियां कागज में लपेटकर मयंक के बैग में रख दीं और ऑफिस जाने को कहा। मयंक ने ऑफिस पहुंचकर कागज खोला तो पीतल का कड़ा व पत्थर का टुकड़ा देख सन्न रह गए।