{"_id":"622d00702ea29769087e6bc9","slug":"loot-of-40-lakhes-lucknow-news-lko6215305182","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े वारदात: नगर निगम कर्मचारी बनकर घर में घुसे, परिवार को बंधक बना 40 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े वारदात: नगर निगम कर्मचारी बनकर घर में घुसे, परिवार को बंधक बना 40 लाख की लूट
Sun, 13 Mar 2022 11:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:56 AM IST
सार
लखनऊ के मड़ियांव की श्याम विहार कॉलोनी में नगर निगम कर्मचारी बनकर घर में घुसे बदमाशों ने 40 लाख रुपये की लूट कर को अंजाम दिया है। मामले की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
मड़ियांव में लूट की जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मड़ियांव थाना क्षेत्र की श्याम विहार कॉलोनी निवासी व्यापारी के घर में शनिवार दोपहर पहुंचे तीन बदमाशों ने खुद को नगर निगम दस्ते का कर्मचारी बता नौकर से दरवाजा खुलवाया। फिर ड्राइंग रूम में बैठ गए और कुछ देर बाद पिस्टल के बल पर व्यापारी, उनकी पत्नी, रिश्तेदार समेत पांच लोगों को बंधक बनाकर 20 लाख कैश व करीब 20 लाख रुपये कीमत के गहने लूटकर भाग गए। आरोपियों की तलाश में पांच पुलिस टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
मड़ियांव की श्याम विहार कॉलोनी निवासी ऋषि गुप्ता प्लास्टिक के कारोबारी हैं। शनिवार सुबह करीब 10 बजे उनके घर की कॉलबेल बजने पर नौकर गोलू ने दरवाजा खोला तो तीन व्यक्ति बाहर खड़े थे। उन्होंने खुद को नगर निगम के चेकिंग दस्ते का स्टाफ बताकर ऋषि से मुलाकात करने की बात कही। उस समय ऋषि नहा रहे थे। इस वजह से नौकर गोलू ने ऋषि की पत्नी शालिनी चंद्रा को जानकारी दी। शालिनी ने तीनों लोगों को ड्राइंग रूम में बैठाने को कहा। उन्होंने तीनों को पानी पिलाया। इसके बाद चाय बनाने के लिए किचन में चली गईं। ऋषि बाथरूम से निकलकर तीनों से बातचीत करने लगे। इसी बीच शालिनी ने पति को आवाज देकर चाय ले जाने को कहा। वह किचन से चाय लेकर ड्राइंग रूम में आए ही थे कि तीनों बदमाशों ने पिस्टल निकाल ली।
विज्ञापन
इसके बाद ऋषि के साथ ही शालिनी, नौकर गोलू, नौकरानी रिंकी व ऋषि के साले करन को बंधक बना लिया। शालिनी के विरोध जताने पर एक बदमाश ने उनके हाथ पर फरसा गड़ा दिया। इससे उन्हें चोट तो मामूूली आई मगर ऋषि समेत सभी लोग बुरी तरह से घबरा गए। बदमाशों ने पांचों लोगों को एक कमरे में बंद कर घर में लूटपाट शुरू की। बक्से व अलमारियां खंगालीं और उनमें रखी नकदी व गहने लूटकर दरवाजा व मेन गेट बाहर से बंद करके भाग गए। ऋषि ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने गेट व दरवाजे खोलने के साथ ही पुलिस को वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
जांच के लिए पांच टीमें गठित की
डीसीपी (उत्तरी) एस चिनप्पा व एडीसीपी (उत्तरी) प्राची सिंह ने मौका मुआयना कर ऋषि व शालिनी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। बरसों पुराने उनके नौकर गोलू और करीब छह माह से काम कर रही रिंकी से भी पुलिस ने पूछताछ की। ऋषि ने बताया कि बदमाश 20 लाख कैश व करीब 20 लाख रुपये कीमत के गहने लूट ले गए हैं। वहीं एडीसीपी ने बताया कि 15 लाख कैश और पांच लाख के गहने लूटे गए हैं। ऋषि गुप्ता की तहरीर पर मड़ियांव पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है। एडीसीपी ने बताया कि ऋषि के घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। वारदात के खुलासे के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की गईं हैं। सर्विलांस सेल को भी लगाया गया है।
दिनदहाड़े वारदात से कॉलोनी में दहशत
मड़ियांव की श्याम विहार कॉलोनी में ऋषि गुप्ता के घर में दिनदहाड़े लूटपाट से आसपास के लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि दिनदहाड़े चोरी की तो क्षेत्र में कई घटनाएं हुईं हैं, अब इस तरह लूटपाट होगी तो भला कैसे रहेंगे। सभी लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया है।