फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot and murder in front of raj bhawan in Lucknow

राजभवन के सामने हत्या व लूट को अंजाम देकर एसएसपी आवास के सामने से भागा था खूनी लुटेरा

Fri, 03 Aug 2018 11:46 AM IST
विवेक त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Aug 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
loot and murder in front of raj bhawan in Lucknow
खूनी लुटेरे का फुटेज - फोटो : amarujala
राजभवन के पास हत्या और लूटपाट के बाद खूनी लुटेरा सप्रू मार्ग स्थित एसएसपी के बंगले के सामने से भागा था। पुलिस को लुटेरे के रूट का पता चला गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लुटेरा एसएसपी बंगले के सामने से शाहनजफ रोड होते हुए हलवासिया से कैसरबाग और फिर नाका पहुंचा जहां एक होटल में उसके तीन साथी ठहरे थे।
विज्ञापन


उसके आते ही सारे बदमाश होटल छोड़कर भाग निकले। हालांकि, एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि लुटेरे की आखिरी सीसीटीवी फुटेज हजरतगंज के हलवासिया में मिली है। इसके बाद वह कहां गया? यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


शुक्रवार को हलवासिया से आगे जाने वाले विभिन्न मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई जाएगी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने खूनी लुटेरे का जो रूट चार्ट बनाया है, वह राजधानी की कानून व्यवस्था के लिए बेहद शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट चार्ट से खुली कानून-व्यवस्था की कलई

loot and murder in front of raj bhawan in Lucknow
खूनी लुटेरे का फुटेज - फोटो : amarujala
रूट चार्ट में लुटेरा हाई सिक्योरिटी जोन राजभवन के सामने स्थित एक्सिस बैंक के सामने से बाइक लेकर बंदरिया बाग पहुंचा और वहां से दायें मुड़कर एएसपी ट्रैफिक के ऑफिस से गोल्फ क्लब चौराहा गया।

यहां से वह बायीं तरफ सिविल अस्पताल से पार्क रोड पुलिस चौकी के सामने से गुजरा तो भी उसे कोई रोकने वाला था न टोकने वाला। बेखौफ बदमाश आराम से बाइक चलाते हुए नरही की गलियों से श्रीराम टॉवर के सामने अशोक मार्ग पर निकला और जवाहर भवन के सामने सप्रू मार्ग पर मुड़कर एसएसपी बंगले होता हुआ शाहनजफ रोड से हलवासिया पहुंचा।

एसएसपी का कहना है कि हलवासिया से आगे उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। हालांकि, पुलिस सूत्रों के मुताबिक हलवासिया से कैसरबाग होते हुए वह नाका गया जहां एक होटल में उसके तीन साथी पहले से ठहरे हुए थे।

बिना हेलमेट देखकर भी नहीं रोका

loot and murder in front of raj bhawan in Lucknow
खूनी लुटेरे का फुटेज - फोटो : amarujala
बदमाश के आते ही सभी होटल छोड़कर गायब हो गए। सूत्रों का यह भी कहना है कि लुटेरे और उसके साथी सीतापुर के थे जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें सीतापुर व कानपुर की खाक छान रही हैं।

उधर, एसएसपी का कहना है कि लुटेरा जिस तरह से शहर में इधर से उधर भाग रहा है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वह रास्ता भटक गया है।गोल्फ क्लब चौराहा पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों ने हेलमेट पहने बगैर बाइक चला रहे खूनी लुटेरे को देखकर भी उसे रोकने का प्रयास नहीं किया।

अगर चौराहे पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी लुटेरे को रोक लेते तो वारदात का उसी वक्त खुलासा हो जाता। इसी लापरवाही के चलते ही सरकार और पुलिस-प्रशासन की फजीहत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed