फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   longest cycle track to be built in Lucknow.

यूपी में बनेगा देश का सबसे लंबा साइकिल ट्रैक

Mon, 04 Apr 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 04 Apr 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
longest cycle track to be built in Lucknow.

प्रमुख शहरों में साइकिल ट्रैक बनवाने पर जोर दे रही अखिलेश सरकार ने अब आगरा से इटावा के लॉयन सफारी पार्क तक साइकिल हाईवे के निर्माण का फैसला किया है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि आगरा से इटावा की दूरी मात्र 100 किलोमीटर है, लेकिन साइकिल हाईवे पर प्राकृतिक नजारा (नेचुरल लुक) बनाए रखने के लिए इसकी लंबाई करीब दोगुनी होगी। यह देश का सबसे लंबा साइकिल ट्रैक होगा, जिस पर 93 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन


किसी बड़े शहर से होकर नहीं गुजरेगा
पीडब्ल्यूडी के मुताबिक, यह साइकिल हाईवे कुल 197.5 किलोमीटर लंबा होगा। साईकिल हाइवे के लिए सीमांकन इस तरह से किया गया है कि यह किसी बड़े शहर से होकर नहीं गुजरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबल और यमुना नदी के किनारे बसे तमाम छोटे-छोटे गांवों से होकर यह पास होगा। कई नहरों के किनारे वाले हिस्से और चकरोड भी इसमें शामिल किए गए हैं।

इस तरह का होगा साइकिल ट्रैक

longest cycle track to be built in Lucknow.

सभी जगह यह ट्रैक चार मीटर चौड़ा होगा, जिस पर सीसी रोड डाली जाएगी। जहां डामर रोड या खड़ंजा पहले से हैं, वहां उनके किनारे चार मीटर चौड़ी सीसी रोड बनाई जाएगी। साथ ही शेष रोड से इसे अलग चिन्हित करने के लिए छोटे-छोटे एंगेल या पत्थर के टुकड़े भी लगाए जाएंगे।

विश्वस्तरीय होगा साइकिल ट्रैक
यह ट्रैक बन जाने से आगरा से इटावा के बीच पर्यटकों और पर्यावरण प्रेमियों की आवाजाही बढ़ेगी। उन्हें कम खर्चे में बेहतर प्राकृतिक नजारों को देखने का मौका मिलेगा। ट्रैक के किनारे पेड़ लगाए जाएंगे और इस ट्रैक को प्राकृतिक नजारों के बीच से गुजारा जाएगा।

पीडब्ल्यूडी के सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही यह प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। चूंकि, उच्चस्तरीय सहमति के बाद ही एस्टीमेट तैयार किया गया है, इसलिए मंजूरी मिलना तय है। यह विश्व के सबसे बड़े साइकिल ट्रैक में से एक होगा।

लखनऊ में साइकिल ट्रैक की कुल लंबाई 70 किमी.

longest cycle track to be built in Lucknow.

यहां बता दें कि पीडब्ल्यूडी और विकास प्राधिकरण कई शहरों में छोटे-छोटे साइकिल ट्रैक बना रहे हैं। लखनऊ की विभिन्न सड़कों के किनारे कुल 70 किलोमीटर लंबे साइकिल ट्रैक बन चुके हैं।

अभी यहां 100 किलोमीटर लंबे और साइकिल ट्रैक बनाए जाने की योजना है। फैजाबाद और सैफई में भी पीडब्ल्यूडी ने साइकिल ट्रैक का निर्माण किया है।

नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में वहां के विकास प्राधिकरण साइकिल ट्रैक का निर्माण करवा रहे हैं। इसके अलावा सहारनपुर, मथुरा और बाराबंकी में भी साइकिल ट्रैक बनाने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed