बाढ़ से बचने के लिए दीर्घकालीन रणनीति बनाएं केंद्र व राज्य सरकारें: बसपा सुप्रीमो मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती का कहना है कि हर साल बाढ़ से देश के अलग-अलग राज्यों के लाखों लोग प्रभावित होते हैं। इसलिए राहत व बचाव कार्यों के साथ ही केंद्र व राज्य सरकारों को ऐसे हालात रोकने के लिए दीर्घकालीन रणनीति बनानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस समय भी असम, बंगाल, बिहार व उत्तर प्रदेश के कई जिले भयानक बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे में इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। मायावती ने ये बातें बुधवार को किए गए अपने ट्वीट में कही।
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा अपनी हर गलती व जनविरोधी नीतियों को सही ठहराने के लिए पिछली सरकारों को दोषी ठहराती है। इनके इस रवैये से देश की जनता को गरीबी, महंगाई व बेरोजगारी से कोई राहत नहीं मिलेगी।
बीजेपी व इनकी केन्द्र सरकार अपनी हर कमी, गलती व जनविरोधी नीतियों आदि को सही ठहराने के लिए पिछली सरकारों की गलतियों का जो सहारा लेती रहती है क्या यह उचित है? क्या इनके ऐसे रवैये से गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, सत्ता का दुरूपयोग आदि समस्याओं से देश को मुक्ति मिल पाएगी?
— Mayawati (@Mayawati) July 17, 2019