{"_id":"65f6febe61b62bc7a40a92c7","slug":"loksabha-election-bsp-fielded-candidates-in-kanpur-meerut-baghpat-akbarpur-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha election : बसपा के कानपुर, मेरठ, बागपत, अकबरपुर में उतारे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha election : बसपा के कानपुर, मेरठ, बागपत, अकबरपुर में उतारे प्रत्याशी
Sun, 17 Mar 2024 08:02 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 17 Mar 2024 08:02 PM IST
सार
बहुजन समाज पार्टी ने कानपुर, मेरठ, बागपत और अकबरपुर में अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। कानपुर में पार्टी ने कुलदीप भदौरिया उर्फ सचिन को प्रत्याशी बनाया गया है, जो क्षत्रिय हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी ने कानपुर, मेरठ, बागपत और अकबरपुर में अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। कानपुर में पार्टी ने कुलदीप भदौरिया उर्फ सचिन को प्रत्याशी बनाया गया है, जो क्षत्रिय हैं। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के जोनल कोआर्डिटेनर मुनकाद अली ने कुलदीप भदौरिया की राजधानी में बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात कराई, जिसके बाद उनके नाम को हरी झंडी दे दी गयी। कानपुर में अभी भाजपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर अकबरपुर सीट से राजेश द्विवेदी को टिकट दिया गया है। वह पुराने बसपा कार्यकर्ता हैं। इसके अलावा बसपा के गढ़ मानी जाने वाली बागपत सीट पर प्रवीण बैंसला को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बसपा ने बागपत में गुर्जर प्रत्याशी उतारकर चुनावी लड़ाई को रोचक बना दिया है। इसी तरह मेरठ से देवव्रत त्यागी को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
बसपा ने मेरठ में पहली बार किसी त्यागी को टिकट दिया है। बता दें कि जोनल स्तर पर बसपा अब तक 14 प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी है, जिसकी बसपा सुप्रीमो ने सहमति भी दे दी है। इनमें 5 मुस्लिम, 4 ब्राहमण जबकि 1-1 जाट, गुर्जर, ओबीसी, क्षत्रिय और दलित हैं। हालांकि अभी तक पार्टी नेतृत्व की ओर से प्रत्याशियों की कोई सूची जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन