{"_id":"662f6d9265b270afbe0bcf0d","slug":"loksabha-election-2024-up-minister-swatantra-dev-singh-in-barabanki-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों के बीच गूंजा जिन्ना का मुद्दा... स्वतंत्र देव ने कही ये बाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों के बीच गूंजा जिन्ना का मुद्दा... स्वतंत्र देव ने कही ये बाते
Mon, 29 Apr 2024 03:21 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:21 PM IST
सार
यूपी सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बाराबंकी अयोध्या के सबसे नजदीक है। ऐसे में इस बार सबसे अधिक वोटों से यहां पर ही जीत दर्ज करनी है।
विज्ञापन
यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव में सोमवार को जय श्रीराम व भारत माता की जय के बीच जिन्ना का मुद्दा गूंज पड़ा। बाराबंकी के जीआईसी ऑडीटोरियम में भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत की नामांकन सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सरदार पटेल की जिन्ना से तुलना करने वालों को इस चुनाव में सबक सिखाने का वक्त आ गया है। ये ऐसे लोग हैं जो 500 किमी दूर फातिया पढ़ आते है मगर रामजी के दर्शन करने नहीं पहुंच पाते। इस बात पर देर तक जय श्री राम व भारत मां की जय के नारे लगते रहे।
विज्ञापन
स्वतंत्र देव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि एक-एक वोट की कीमती है। मात्र एक वोट से अटल जी की सरकार गिर गई थी जिसके बाद कांग्रेस ने 10 साल शासन किया। देश को भ्रष्टाचार में डुबो दिया। हिंदुत्व को आतंकवाद कहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आकाश आनंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर बसपा में उबाल, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी का राहुल पर हमला: बोले- खुद को एक्सीडेंटल हिंदू कहने वालों का भारत के इतिहास पर बोलना हास्यास्पद
उन्होंने कहा कि बाराबंकी रामनगरी अयोध्या के सबसे करीब है इसलिए यहां सबसे अधिक से वोटों से जीतना है। कम से कम 80 प्रतिशत वोट मिलने चाहिए। स्वतंत्र देव ने सपा पर सीधे हमला बोलते हुए कहा कि अब कांवड़ यात्रा पर रोक नहीं लगती है बल्कि श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों का सम्मान बढ़ाया है। अभी बहुत कुछ होना बाकी है। इस मौके पर राज्यमंत्री सतीश शर्मा, पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, बैजनाथ रावत, विधायक दिनेश रावत, साकेंद्र वर्मा, एमएलसी अवनीश सिंह पटेल और अंगद सिंह आदि मौजूद रहे।