{"_id":"664c7881843f112d390ed32d","slug":"loksabha-election-2024-problems-on-booths-in-lucknow-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: लखनऊ में कई जगह बूथों पर रही अव्यवस्था, टॉर्च की रोशनी में हुआ वोटरों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: लखनऊ में कई जगह बूथों पर रही अव्यवस्था, टॉर्च की रोशनी में हुआ वोटरों का सत्यापन
Tue, 21 May 2024 04:03 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 May 2024 04:03 PM IST
सार
लखनऊ के कई मतदान केंद्रों पर वोटिंग के दिन अव्यवस्था रही। कई जगहों पर पानी पीने की व्यवस्था नहीं थी तो कई जगह बूथ पर टॉर्च की रोशनी में सत्यापन करना पड़ा।
विज्ञापन
आईआईटी केंद्र पर मोबाइल की रोशनी में हुई वोटिंग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान में लखनऊ के उत्तर विधानसभा सीट पर बने आदर्श मतदान केंद्रों पर अव्यवस्था रही। कई केंद्रों पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। इससे पीठासीन अधिकारियों को मतदाताओं के सत्यापन में काफी दिक्कत हुई। कई केंद्रों पर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मतदाताओं का सत्यापन हो रहा था। कई केंद्रों पर शीतल पेयजल का भी संकट रहा। स्वास्थ्य विभाग की हेल्प डेस्क भी आदर्श केंद्रों से गायब रही।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित आदर्श मतदान केंद्र पर बड़ी अव्यवस्था रही। आईईटी के कमरा नंबर 315 में पर्याप्त रोशनी नहीं थी। पीठासीन अधिकारी मतदाताओं का सत्यापन मोबाइल टॉर्च की रोशनी में कर रहे थे। यहां बीएलओ के बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं थी। बीएलओ खड़े होकर पर्ची का मिलान कर रहे थे।
विज्ञापन
मड़ियांव पल्टन छावनी स्थित प्राथमिक विद्यालय के पोलिंग बूथ पर अंधेरा छाया रहा। लोगों को यहां पर पानी तक नहीं मिल रहा था। यही स्थिति फैजुल्लागंज के एसएसजेडी केंद्र की रही। यहां पर बरामदे में पंखा नहीं लगा होने से वोटर संग पुलिसकर्मी बेहाल दिखे। फैजुल्लागंज के ही एमडी कॉन्वेंट स्कूल में हेल्प डेस्क तक नहीं थी। चिलचिलाती धूप में वोटर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
केवी अलीगंज में हेल्प डेस्क ही गायब
केंद्रीय विद्यालय अलीगंज को आदर्श मतदाता केंद्र बनाया गया था। यहां पर सुबह से मतदाताओं की भीड़ जुटी। बीएलओ बिना पंखे के बाहर काउंटर पर बैठे पसीने से तरबतर हो गए थे। यहां हेल्प डेस्क पर कोई भी स्वास्थ्यकर्मी तैनात नहीं था।