फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Priyanka Gandhi in Amethi for nomination of Kishori Lal Sharma.

Amethi: अमेठी में प्रियंका ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- भाजपा धन बल से लड़ती है, हम जनता के बल पर लड़ेंगे

Fri, 03 May 2024 12:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 May 2024 12:51 PM IST
सार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेठी कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा धनबल से चुनाव लड़ती है। हम जनता के बल पर चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Priyanka Gandhi in Amethi for nomination of Kishori Lal Sharma.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी में कांग्रेस कार्यालय में। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अमेठी के कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के बारे में कहा कि किशोरी लाल जी अमेठी के गांव-गांव को जानते हैं। सभी को पहचानते हैं और लंबे समय से यहां का कामकाज देख रहे हैं।

विज्ञापन


मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी उन्हें जीत दिलाएंगे। हम अमेठी में सच्चाई की राजनीति के लिए आए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओ का हालचाल पूछा और उनसे जीत के लिए काम करने की अपील भी की। प्रियंका ने कहा कि भाजपा के लोग धनबल से चुनाव लड़ते हैं हम जनता के बल पर लड़कर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ये आपका चुनाव है आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी से उम्मीदवार घोषित होने पर केएल शर्मा ने जताई खुशी, गांधी परिवार के बारे में कही ये बातें

ये भी पढ़ें - राहुल ने चुनी पुश्तैनी सीट: फिरोज गांधी से शुरू हुआ सफर, इंदिरा यहीं से बनीं PM, सोनिया 20 साल रहीं सांसद


बता दें कि लंबे इंतजार के बाद नामांकन के आखिरी दिन तय हुआ कि किशोरी लाल शर्मा अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed