{"_id":"66216798ec2d2bde2b0cd848","slug":"loksabha-election-2024-pm-modi-and-cm-yogi-will-campaign-for-second-and-third-phase-in-up-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections : पीएम मोदी और सीएम योगी आज गजरौला में गरजेंगे, दूसरे-तीसरे चरण के लिए करेंगे प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections : पीएम मोदी और सीएम योगी आज गजरौला में गरजेंगे, दूसरे-तीसरे चरण के लिए करेंगे प्रचार
Fri, 19 Apr 2024 12:35 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 19 Apr 2024 12:35 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी लोकसभा चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण के लिए प्रचार करेंगे। पीएम मोदी अगले चार दिनों तक यूपी को मथेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम यूपी में पहले चरण की आठ सीटों पर शुक्रवार को जहां मतदान की गहमागहमी रहेगी, वहीं दूसरे चरण से संबंधित अमरोहा संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार की धूम रहेगी। इस दिन अमरोहा के गजरौला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जनसभा करके माहौल को गरमाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार से लगातार चार दिनों तक यानि 22 अप्रैल तक पीएम मोदी यूपी को मथेंगे। वह अब दूसरे और तीसरे चरण में होने वाले मतदान वाले छह सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
पीएम इसकी शुरुआत गजरौला में जनसभा से करने जा रहे हैं। वहीं पीएम की सभा के बाद मुख्यमंत्री मुरादाबाद और गाजियाबाद में आयोजित कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन