{"_id":"66410d3eddccd9190b0dcb63","slug":"loksabha-election-2024-joint-rally-of-rahul-gandhi-and-priyanka-gandhi-in-raebareli-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loks Sabha Election 2024 : आज रायबरेली में संयुक्त जनसभा करेंगे राहुल गांधी और प्रियंका, अमेठी में नुक्कड़ सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loks Sabha Election 2024 : आज रायबरेली में संयुक्त जनसभा करेंगे राहुल गांधी और प्रियंका, अमेठी में नुक्कड़ सभा
Mon, 13 May 2024 12:30 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 13 May 2024 12:30 AM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज रायबरेली में संयुक्त रूप से जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रियंका अमेठी में कई जगहों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी व राहुल गांधी।
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व रायबरेली से प्रत्याशी राहुल गांधी व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार 13 मई को रायबरेली में संयुक्त सभा करेंगे।
विज्ञापन
पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार राहुल व प्रियंका सुबह 11 बजे मेला ग्राउंड, हनुमान गढ़ी महाराजगंज में व 12 बजे गुरुबक्सगंज, हरचंदपुर में संयुक्त जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद राहुल गाँधी जहां लालगंज व ऊँचाहार में दो और जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। वहीं प्रियंका गांधी अमेठी में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करेंगी।