फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Home minister Amit Shah Uttar Pradesh visit.

Lok Sabha Elections 2024 : गृह मंत्री अमित शाह आज लेंगे संगठन की तैयारियों की थाह, कई जिलों में करेंगे जनसभा

Thu, 02 May 2024 05:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 02 May 2024 05:21 AM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बरेली, बदायूं और सीतापुर में जनसभा करेंगे और लखनऊ में संगठन की तैयारियों की थाह लेंगे।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Home minister Amit Shah Uttar Pradesh visit.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को लखनऊ में संगठनात्मक बैठक करके लोकसभा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इससे पहले गृहमंत्री बरेली, बदायूं और सीतापुर में जनसभा करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद गृहमंत्री शाम को लखनऊ पहुंचेंगे और एयरपोर्ट के पास स्थित एक होटल में पांचवें चरण की सीटों की तैयारियों को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सैफई परिवार के गढ़ वाली मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में रोड शो और एटा व फिरोजाबाद में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन


गृहमंत्री पांचवें चरण के लोकसभा सीटों पर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसमें अवध क्षेत्र की आठ सीटें हैं। इन सीटों में लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, फैजाबाद कैसरगंज और गोंडा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, चुनाव प्रबंधन के सह संयोजक जेपीएस राठौर समेत अन्य प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। समीक्षा के बाद गृहमंत्री लखनऊ में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed