फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: CM Yogi Adityanath appeals to people to cast their vote.

UP: सीएम योगी बोले- 'आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत' के लिए करें मतदान, अखिलेश-मायावती ने भी की अपील

Fri, 19 Apr 2024 12:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 19 Apr 2024 12:18 PM IST
सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता से पहले मतदान और फिर जलपान की अपील की है। उन्होंने लोगों से 'आत्मनिर्भर भारत' एवं 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए मतदान की अपील की है।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: CM Yogi Adityanath appeals to people to cast their vote.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव व मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में लोकसभा की 102 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। वहीं, यूपी में आठ सीटों पर मतदान हो रहा है।

विज्ञापन


लोकतंत्र के इस पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से 'आत्मनिर्भर भारत' एवं 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए वोट करने की अपील की है।
विज्ञापन


सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, आज लोकतंत्र के महापर्व का प्रथम चरण है।

सभी सम्मानित मतदाताओं से मेरी अपील है कि 'आत्मनिर्भर भारत' एवं 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए, 'नए भारत' की अविराम विकास यात्रा के लिए मतदान अवश्य करें। आपका एक वोट 'भारत' को और अधिक सशक्त बनाएगा। इसलिए ध्यान रहे, पहले मतदान, फिर जलपान! जय हिंद!
विज्ञापन
विज्ञापन

 


पहले चरण के मतदान से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी जनता से अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि अपने सुनहरे भविष्य के लिए वोट ज़रूर डालें।




मायावती ने जनता से पहले मतदान और फिर जलपान की अपील करते हुए एक्स पर कहा कि देश में हो रहे 18वें लोकसभा आमचुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग से ही ’पहले मतदान, फिर जलपान’ के संकल्प के साथ पूरे होश व जोश के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की सभी वोटरों से अपील, ताकि रोज़गार, सुरक्षा, आत्म-सम्मान व स्वाभिमान-युक्त जीवन देने वाली अच्छी सरकार देश में बने।

उन्होंने आगे कहा कि वोट हर पात्र नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। पूरी निर्भयता के साथ इस हक का इस्तेमाल करके सत्ता में अपनी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने का भरसक प्रयास जरूरी है। चुनाव आयोग भी स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव तथा खासकर गरीबों, मजलूमों और महिलाओं को वोट देने में उनका पूरा-पूरा सहयोग करें।

यूपी में नगीना, कैराना, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, बिजनौर और मुजफ्फनगर सीट पर मतदान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed