फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Ayodhya is known as faizabad Loksabha Seat.

अयोध्या लोकसभा सीट : जिला, मंडल, स्टेशन के बदले नाम...पर लोकसभा क्षेत्र की अभी भी पुरानी पहचान

Tue, 19 Mar 2024 05:21 PM IST
ishwar ashish आदर्श शुक्ल, अमर उजाला, अयोध्या
आदर्श शुक्ल, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Mar 2024 05:21 PM IST
सार

अयोध्या लोकसभा सीट की पहचान अभी भी निर्वाचन अभिलेखों में फैजाबाद की ही है। हालांकि, जिला, मंडल और स्टेशन के नाम बदल दिए गए हैं।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Ayodhya is known as faizabad Loksabha Seat.
अयोध्या का राम मंदिर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या जिला, मंडल, रेलवे स्टेशन और छावनी...सबका नाम एक-एक कर बदल गया, लेकिन लोकसभा क्षेत्र की पहचान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। निर्वाचन अभिलेखों में संसदीय सीट का नाम अब भी फैजाबाद ही है।

विज्ञापन


13 नवंबर वर्ष 2018 को फैजाबाद जिला व मंडल का नाम बदलकर अयोध्या करने का फैसला किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी वर्ष दीपोत्सव पर जिले का नाम बदलकर अयोध्या करने की घोषणा की। 12 नवंबर वर्ष 2018 को तत्कालीन कमिश्नर मनोज मिश्र ने जिले के साथ मंडल का नाम अयोध्या करने का प्रस्ताव शासन को भेजा। इसके अगले ही दिन कैबिनेट की बैठक में यह स्वीकार हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने दिए संकेत... स्वामी प्रसाद मौर्य और वरुण गांधी को दे सकते हैं टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इंदिरा गांधी के उतरते ही रायबरेली वीआईपी हो गई, आखिर क्यों उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया


इसके बाद 296 वर्षों से चल रहे फैजाबाद नाम के अतीत की बात होने की राह प्रशस्त हुई। फैजाबाद नाम वर्ष 1722 में वजूद में आया था। रामायण काल में इसका नाम साकेत था। इसी कड़ी में 23 अक्तूबर वर्ष 2021 में फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम भी बदलकर अयोध्या कैंट कर दिया गया। यह फैसला भी सीएम योगी ने ही लिया। इसके लिए सांसद लल्लू सिंह ने प्रस्ताव सौंपा था। सीएम के निर्णय के बाद इसी वर्ष दो नवंबर को उत्तर रेलवे ने इस पर अपनी मुहर लगा दी।

मोदी सरकार ने भी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के निर्णय पर सहमति दे दी। स्टेशन का कोड भी बदलकर एवाईसी कर दिया गया। यह पहले एफडी हुआ करता था। इस स्टेशन की स्थापना वर्ष 1874 में की गई थी। 18 अक्तूबर वर्ष 2022 को फैजाबाद छावनी का नाम बदलकर अयोध्या छावनी कर दिया गया। रक्षा मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी की। इन घटनाक्रमों के बीच लोकसभा सीट अभी फैजाबाद की स्मृति को जिंदा रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed