फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Loksabha Election 2024: All the officers suspended for fake voting in Eta.

UP : एटा में युवक ने किया आठ बार वोट डालने का दावा, अखिलेश यादव ने उठाया सवाल तो पोलिंग पार्टी सस्पेंड

Mon, 20 May 2024 03:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 20 May 2024 03:26 AM IST
सार

एक व्यक्ति के कई बार वोट करने के मामले में आयोग ने सख्त कार्रवाई की है। पोलिंग पार्टी के सभी कार्मिकों को निलंबित कर दिया गया है। पुनर्मतदान की सिफारिश भी की गई है।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: All the officers suspended for fake voting in Eta.
वोटिंग (प्रतीकात्मक)

विस्तार

सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुए एक वीडियो ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में सरगर्मियां ला दीं। इसमें एक युवक आठ बार भाजपा को वोट डालकर खुद ही वीडियो बना रहा है। वीडियो एटा की अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला खिरिया पमारान के बूथ संख्या-43 का बताया गया हैद्।

विज्ञापन


वीडियो को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई जरूर करे, नहीं तो...। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि इस मामले में पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। कई बार वोट डालने वाला व्यक्ति खिरिया पामारन गांव का निवासी राजन सिंह है, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।  उन्होंने बताया कि संबंधित पोलिंग पार्टी के सभी सदस्यों को सस्पेंड करने के साथ ही आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। भारत निर्वाचन आयोग से वहां पुनर्मतदान की संस्तुति कर दी गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संबंधित पोलिंग पार्टी के सभी सदस्यों को सस्पेंड करने के साथ ही आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। भारत निर्वाचन आयोग से वहां पुनर्मतदान की संस्तुति कर दी गई है। मतदाताओं की पहचान के लिए आयोग की ओर से जारी निर्देशों का पूरी तरह से पालन करने के निर्देश सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed