{"_id":"5cd28234bdec22078c36e638","slug":"lok-sabhae-elections-2019-a-man-writes-a-letter-with-his-blood-to-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी पर पीएम नरेंद्र मोदी के बयान के विरोध में चुनाव आयोग को खून से लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी पर पीएम नरेंद्र मोदी के बयान के विरोध में चुनाव आयोग को खून से लिखा पत्र
Wed, 08 May 2019 12:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 08 May 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर बोफोर्स मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान से अमेठी के लोगों को गहरा धक्का लगा है। शाहगढ़ ब्लॉक के मनोज कश्यप ने पीएम मोदी के बयान की निंदा करते हुए चुनाव आयोग को खून से पत्र लिखा है।
विज्ञापन
इसमें मनोज ने पीएम मोदी के बयान को अत्यंत पीड़ादायी व करोड़ों देशवासियों को आहत करने वाला बताया है। कहा, पूर्व पीएम राजीव गांधी के कार्यों की सराहना पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी तक कर चुके हैं। बोफोर्स मामले में पूर्व पीएम राजीव गांधी को कोर्ट से क्लीनचिट भी मिल चुकी है।
विज्ञापन
पीएम मोदी के बयान से अमेठी वासियों में रोष है। मनोज ने कहा कि अमेठी की पवित्र भूमि में राजीव गांधी की भावनाएं समाई हुई हैं।
एमएलसी दीपक सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस पत्र को पोस्ट किया है।