फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections: There will be brainstorming in Delhi today on BJP's defeat in UP, top leaders including C

लोकसभा चुनाव: यूपी में भाजपा की हार पर आज दिल्ली में होगा मंथन, सीएम योगी सहित पहुंचे शीर्ष नेता

Fri, 07 Jun 2024 09:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 07 Jun 2024 09:19 AM IST
सार

Lok sabha election results 2024: यूपी में भाजपा के प्रदर्शन पर आज दिल्ली में बैठक होने जा रही है। इस बैठक में सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम के अलावा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 
 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: There will be brainstorming in Delhi today on BJP's defeat in UP, top leaders including C
पीएम मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यानाथ - फोटो : संवाद

विस्तार

 लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब चुनाव परिणाम की समीक्षा की बारी है। दिल्ली में शुक्रवार को बैठकों का दौर शुरू होने जा रहा है। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और महामंत्री (संगठन) धर्मपाल बृहस्पतिवार को ही दिल्ली रवाना हो गए हैं। जबकि दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक शुक्रवार को ही दिल्ली पहुंचेंगे।
विज्ञापन


समीक्षा में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर अहम बैठक होगी, जिसमें यूपी में हार पर खास फोकस होगा। इस बैठक में सभी एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्रियों को भी बुलाया गया है। दिल्ली पहुंचे सभी नेताओं के अलग-अलग भाजपा के शीर्ष नेताओं से भी मिलने की भी चर्चा है।
विज्ञापन


आज सभी जिलों में जश्न मनाएगी भाजपा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के उपलक्ष्य में भाजपा हर जिला मुख्यालयों पर शुक्रवार को जश्न मनाएगी। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने इस समारोह में पार्टी के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर भाजपा के राज्य मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिला केंद्रों पर विजयोत्सव मनायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव की आदर्श आचार संहिता खत्म
लोकसभा चुनाव और चार विधानसभा उप चुनाव संपन्न होने के बाद आदर्श आचार संहिता बृहस्पतिवार से निष्प्रभावी हो गयी। केंद्रीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आदर्श आचार संहिता के निष्प्रभावी होने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसी तरह राज्य निर्वाचन अधिकारी ने भी विधानसभा उपचुनाव की आदर्श आचार संहिता को निष्प्रभावी होने का आदेश जारी किया है। बता दें कि प्रदेश की चार विधानसभा सीटों ददरौल, लखनऊ पूर्व, गैंसड़ी और दुद्धी में उपचुनाव संपन्न हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed