फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha elections: Talk of seat sharing between SP and Congress stuck

लोकसभा चुनाव: सीट बंटवारे पर फंसा सपा-कांग्रेस में पेंच, खुर्शीद बोले- अब राहुल ही करेंगे अखिलेश से बात

Thu, 18 Jan 2024 07:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 18 Jan 2024 07:47 AM IST
सार

इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे में पेंच आ रहे हैं। सपा और कांग्रेस की बैठक पहले तो टली लेकिन होने के बाद इससे कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका।

विज्ञापन
Lok Sabha elections: Talk of seat sharing between SP and Congress stuck
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा और कांग्रेस में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सीटों के बंटवारे पर दिल्ली में इंडिया गठबंधन के घटक दलों कांग्रेस और सपा के बीच बुधवार को हुई बैठक आगे तो बढ़ी, पर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि सपा के साथ एक और बैठक होनी है। बात नहीं बनी तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खरगे अखिलेश यादव के साथ बात करेंगे।

विज्ञापन


बैठक के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि आधा रास्ता तय कर लिया गया है, आधा अभी बाकी है। उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन की बैठक में सपा की ओर से प्रो. रामगोपाल यादव, सांसद जावेद अली, विधायक संग्राम सिंह यादव व लालजी वर्मा व पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह और कांग्रेस की ओर से अशोक गहलोत, मोहन प्रकाश, अराधना मिश्रा मोना, अविनाश पांडे, अजय राय और सलमान खुर्शीद शामिल हुए।
विज्ञापन


होगा गठबंधन
हालांकि बुधवार को एक कार्यक्रम में शरीक हुए अखिलेश यादव ने फिर से दोहराया कि गठबंधन होगा। लेकिन राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन्हें अपने कार्यक्रमों में बुलाती ही नहीं। मायने यह निकाले जा रहे हैं कि दोनों दलों में सबकुछ ठीक नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




जहां संविधान का पालन, वहीं रामराज -अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जबलपुर में कहा कि 22 जनवरी का दिन अच्छा है। रामराज क्या होता है, इस बारे में लोग सोचें। जहां संविधान का पालन हो, वहीं रामराज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed