{"_id":"65faf160e7e6274eab0d2746","slug":"lok-sabha-elections-sp-released-another-list-of-candidates-candidate-declared-from-pilibhit-2024-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: सपा ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, पीलीभीत से घोषित हुआ प्रत्याशी, पढ़िए लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: सपा ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, पीलीभीत से घोषित हुआ प्रत्याशी, पढ़िए लिस्ट
Wed, 20 Mar 2024 09:16 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 20 Mar 2024 09:16 PM IST
सार
सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में पीलीभीत से भी उम्मीदवार उतारा गया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व अन्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पांच और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पीलीभीत से पूर्व एमएसएमई मंत्री भगवत सरन गंगवार को उतारा है, जबकि मिर्जापुर से राजेंद्र एस बिंद को टिकट देकर अपना दल (कमेरावादी) के दबाव को दरकिनार कर दिया है। गौतमबुद्धनगर से पूर्व में घोषित प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर को बदलकर वहां से गुर्जर जाति के ही राहुल अवाना पर दांव लगाया है।
संभल से जियाउर्रहमान बर्क को प्रत्याशी बनाया है। वर्तमान में वह कुंदरकी से सपा के विधायक हैं और पूर्व सांसद स्वर्गीय शफीकुर्रहमान बर्क के पोते हैं। पहले शफीकुर्रहमान बर्क को ही सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था, पर टिकट की घोषणा के बाद ही उनका निधन हो गया। बागपत से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी को टिकट दिया है। इससे पहले वे छपरौली से सपा के टिकट पर दो बार 2012 और 2017 में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। चौधरी जाति से जाट हैं।
सपा ने 16 मार्च को घोषित अपनी पांचवीं सूची में गौतमबुद्धनगर से डॉ. महेंद्र नागर को टिकट दिया था। महेंद्र नागर कांग्रेस से सपा में आए, जिनका बताते हैं कि स्थानीय सपा नेता विरोध कर रहे थे। इसलिए सपा नेतृत्व ने टिकट बदलने का फैसला किया। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने पिछला लोकसभा चुनाव बरेली से लड़ा था, लेकिन भापा के संतोष गंगवार से हार गए थे। इस बार वे पीलीभीत से भाग्य आजमाएंगे। इसके साथ ही सपा ने पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी को लेकर चल रहीं अटकलों पर विराम लगा दिया।
विज्ञापन
घोसी से सपा के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय को उतारा है। वह वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव भी लड़े थे, पर जीत नहीं पाए। अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने इंडिया गठबंधन के तहत बुधवार को जिन तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा की, उनमें मिर्जापुर भी शामिल है। सपा ने वहां से राजेंद्र एस बिंद को उतारकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। बिंद पिछली बार भी लोकसभा टिकट मांग रहे थे, लेकिन तब ऐन वक्त पर उनके स्थान पर सपा ने रामचरित निषाद को उतार दिया था।

जानिए किसे मिला कहां से टिकट
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 20, 2024
पल्लवी पटेल अलग लड़ रही हैं चुनाव
अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि हम शुरू से ही इंडिया गठबंधन में हैं। गठबंधन की बैठकों में शामिल होते रहे हैं और हमारी पार्टी ने फूलपुर, कौशांबी और मिर्जापुर सीट पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। पल्लवी पटेल इन्हीं में से किसी सीट पर चुनाव लड़ेंगी।