फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha elections: Sangh engaged in sharpening Hindutva through nationalism and Sanatan

लोकसभा चुनाव: राष्ट्रवाद -सनातन के जरिये हिन्दुत्व को धार देने में जुटा संघ, जाति जनगणना की काट खोजने की कोशिश

Mon, 09 Oct 2023 06:58 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 09 Oct 2023 06:58 AM IST
सार

यात्रा के जरिये बजरंगदल जनता को बताने का प्रयास कर रहा है कि संघ और भाजपा के कारण ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने का दशकों पुराना सपना साकार हुआ है।

विज्ञापन
Lok Sabha elections: Sangh engaged in sharpening Hindutva through nationalism and Sanatan
चुनाव के पहले संघ हिंदुत्व के हर मुद्दे को पकड़ने की कोशिश करेगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में धार्मिक कार्यक्रमों और सनातन से जुड़े मुद्दों के जरिये हिन्दुत्व के मुद्दे को धार देने में जुटा है। राजधानी लखनऊ में 26 से 31 अक्तूबर तक जाणता राजा महानाट्य का आयोजन किया जाएगा। वहीं विश्व हिन्दू परिषद की ओर से शौर्य जागरण यात्रा निकाली जा रही है।

विज्ञापन


19 सितंबर को आरएसएस के सह सर कार्यवाह अरुण कुमार की मौजूदगी में सरकार, भाजपा और संघ की समन्वय बैठक में लोकसभा चुनाव तक अनुषांगिक संगठनों के जरिये राष्ट्रवाद के मुद्दों को आगे बढ़ाने की रणनीति तय हुई थी। इसी रणनीति के तहत विहिप और बजरंगदल की शौर्य जागरण यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के जरिये बजरंगदल जनता को बताने का प्रयास कर रहा है कि संघ और भाजपा के कारण ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने का दशकों पुराना सपना साकार हुआ है। इतना ही नहीं यात्रा के जरिये जनवरी में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान देश भर में दीपोत्सव जैसा माहौल बनाने की तैयारी है। सभी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन घरों पर दीपक जलाने के लिए उत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन


पराक्रमी योद्धाओं के जरिये समाजों का साधने की तैयारी
यात्रा के जरिये विहिप जिला स्तर पर उन पराक्रमी योद्धाओं को याद कर रहा है जिनका जिक्र इतिहास में तो नहीं हैं, लेकिन उनका सनातन की रक्षा और देश की आजादी में बड़ा योगदान रहा है। राजधानी लखनऊ में ऊदा देवी, बिजली पासी जैसे योद्धा हैं। ऐसे योद्धाओं को याद कर उनके समाज को साधने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि कुंद हो जातीय जनगणना की धार
संघ, विहिप और बजरंगदल हिन्दुओं के बीच जाकर जाति और समुदाय से ऊपर उठकर हिन्दू के रूप में संगठित रहने और जाति के आधार पर नहीं बंटने की पैरवी भी कर रहा है। इसका उद्देश्य एक ओर हिन्दू संगठित करना है वहीं दूसरी ओर जातीय जनगणना के मुद्दे पर विपक्ष की ओर से की जा रही पिछड़ों, अगड़ों को बांटने की कोशिश को नाकाम करना है।

शिवाजी के जरिये हिन्दुत्व को धार
जाणता राजा महानाट्य यूं तो दिव्य प्रेम सेवा मिशन के बैनर तले किया जा रहा है। लेकिन पूरे आयोजन के पीछे राष्ट्रीय स्वयं सेवक की बड़ी भूमिका है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चित्र पर आयोजित इस कार्यक्रम के जरिये युवा पीढ़ी को शिवाजी के योगदान के बारे में बताने के साथ उनमें हिन्दुत्व जागृत करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के विधायक और प्रदेश पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।


राजनीतिक से अलग हट हिन्दुत्व के चेहरे एक मंच पर
जाणता राजा कार्यक्रम के लिए जनेश्वर मिश्र पार्क में पवेलियन बनाया जाना है। पवेलियन के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा के हिन्दूवादी नेता और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष एवं विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक ही मंच पर नजर आए। यहां बता दें कि राजा भैया भी सनातन और हिन्दुत्व के मुद्दे पर मुखर रहते हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed