फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha elections: Now voters from Smriti booth number 347 will also vote in Amethi

लोकसभा चुनाव: अब अमेठी में मतदान भी करेंगी स्मृति, बूथ संख्या 347 से बनीं वोटर, पिछली बार मुंबई की थीं मतदाता

Thu, 04 Apr 2024 06:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 04 Apr 2024 06:25 AM IST
सार

Smriti Irani: स्मृति ईरानी अब अमेठी लोकसभा क्षेत्र की वोटर भी बन गई हैं। मेदन मवई में आवास बनवाने के बाद सांसद ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया था।

विज्ञापन
Lok Sabha elections: Now voters from Smriti booth number 347 will also vote in Amethi
अमेठी में स्मृति ईरानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेठी के सियासी रण में चुनाव से पहले एक और रिकॉर्ड बना है। मौजूदा सांसद स्मृति जूबिन इरानी दूसरी ऐसी केंद्रीय मंत्री हैं, जो अमेठी में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। वहीं, सासंद के तौर पर वह तीसरी नेता हैं। मेदन मवई में आवास बनवाने के बाद सांसद ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया था। इस पर अब उनका नाम बूथ संख्या 347 की मतदाता सूची में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


वर्ष 2014 में अमेठी से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनावी समर में उतरीं स्मृति को पहले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2019 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के राहुल गांधी को हराकर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में स्मृति ने जनता से वादा किया था कि अमेठी से सांसद निर्वाचित होने के बाद यहां स्थाई ठिकाना बनवाकर रहेंगी।
विज्ञापन


चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय मंत्री ने 22 फरवरी 2021 को गौरीगंज तहसील क्षेत्र के मेदन मवई गांव में आवास के लिए जमीन खरीदी। 29 जुलाई 2021 को उनके बेटे ने भूमि पूजन किया। इसी साल आवास का काम पूरा हुआ। इसके बाद 22 फरवरी 2024 को उन्होंने गृह प्रवेश किया। इसमें कई बड़े नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि इसके साथ ही स्मृति जूबिन इरानी ने अमेठी से खुद को मतदाता बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। औपचारिकताएं पूरी होने के साथ ही वह अमेठी संसदीय क्षेत्र के गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के मेदन मवई गांव के 347 बूथ संख्या की मतदाता बन गई हैं। पिछले चुनाव में उनका पता मुंबई का था। केंद्रीय मंत्री ने खुशी जताते हुए इसे अपने जीवन की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा है कि इससे हमारे रिश्तों को अमेठी में और मजबूती मिलेगी।


यह है स्थिति
वर्ष 1967 में अस्तित्व में आई अमेठी लोकसभा में वर्ष 1977 में जनता पार्टी से सांसद चुने गए रवींद्र प्रताप सिंह अमेठी के कोहरा के रहने वाले थे। इसके बाद 1998 में सांसद बने संजय सिंह भी अमेठी के मूल निवासी व मतदाता थे। इसके बाद स्मृति जूबिन इरानी अब तीसरी ऐसी नेता हैं, जो सांसद होने के साथ ही मतदाता भी हैं। साथ ही अमेठी की वह दूसरी ऐसी मतदाता हैं, जो केंद्रीय मंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed