फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections: Nominations for the fourth phase from today, voting for these 13 seats of UP will be held

लोकसभा चुनाव: चौथे चरण के लिए नामांकन आज से, यूपी की इन 13 सीटों के लिए 13 मई को होगा मतदान

Thu, 18 Apr 2024 06:26 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 18 Apr 2024 06:26 AM IST
सार

Lok Sabha Elections:  लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। इस फेज में यूपी की 13 सीटें शामिल हैं। यहां पर मतदान 13 मई को होना है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Nominations for the fourth phase from today, voting for these 13 seats of UP will be held
इन सीटों के लिए 13 मई को होगा मतदान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 लोकसभा क्षेत्रों और ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए 18 अप्रैल को अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही इन निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच किए जा सकेंगे। रिणवा ने बताया कि चौथे चरण में 13 लोकसभा सीटों में शाहजहांपुर (अजा), खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई (अजा), मिश्रिख (अजा), उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा (अजा), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच (अजा) में चुनाव होगा। ददरौल विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र शाहजहांपुर में आता है। 13 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन भरने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच 26 अप्रैल को की जाएगी। 29 अप्रैल को नाम वापसी होगी।

विज्ञापन


प्रचार थमा, मतदान कल
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार बुधवार शाम पांच बजे थम गया। अब अगले 36 घंटे तक प्रत्याशी घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करेंगे। इस चरण में यूपी की आठ सीटों समेत 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को मतदान होगा। गुरुवार को मतदान स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इन सीटों पर आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व सीएम और एक पूर्व राज्यपाल समेत 1,625 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। मतदान शुक्रवार सुबह 6 बजे से शाम को 5 बजे तक चलेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रथम चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केन्द्रों और पोलिंग बूथों पर मतदाताओं व मतदान कर्मियों के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिये गये है।
विज्ञापन


यूपी की इन आठ सीटों पर कल वोटिंग 
सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (अजा),मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed