फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections: Election notification released, no candidate filed nomination in UP today

लोकसभा चुनाव: जारी हुई निर्वाचन की अधिसूचना, पहले दिन यूपी में किसी भी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन

Wed, 20 Mar 2024 08:22 PM IST
lucknow Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 20 Mar 2024 08:22 PM IST
सार

Lok Sabha Elections: लोकसभा के पहले चरण के मतदान के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी हो गई। प्रदेश की आठ सीटों में पहले चरण में मतदान होना है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Election notification released, no candidate filed nomination in UP today
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : PTI

विस्तार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में प्रदेश की आठ सीटों के लिए बुधवार को निर्वाचन की अधिसूचना जारी हो गई। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई, हालांकि पहले दिन किसी भी सीट पर नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर व पीलीभीत में चुनाव होना है। इनमें से सात सामान्य श्रेणी, जबकि नगीना अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इन सीटों पर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी। वहीं 30 मार्च को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को संपन्न होगा। पहले चरण की आठ सीटों में कुल 1.43 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 76.23 लाख पुरुष, 67.14 लाख महिला तथा 824 थर्ड जेंडर हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 7693 मतदान केंद्र तथा 14844 मतदेय स्थल हैं।
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन लागू करेगा एमएसपी, माफ करेगा किसानों का कर्ज
 लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा है कि इंडिया गठबंधन को छोड़कर भाजपा के एजेंट ही गए हैं। रालोद और चौधरी चरण सिंह के नाम का प्रयोग कर रहे लोग भाजपा के साथ गए हैं। यह देश को बचाने का आखिरी चुनाव है। अगर इस चुनाव में एनडीए गठबंधन 400 पार गया तो देश के लोकतांत्रिक संस्थान समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश बचाने के लिए लोकदल इंडिया गठबंधन के साथ है। लोकदल अभी मुंबई की रैली में शामिल हुआ है। आज देश का किसान परेशान है और 13 फरवरी से धरने पर बैठा है। एमएसपी कानून नहीं बनाया जा रहा है। अगर किसान को एमएसपी मिल जायेगी तो वह खुद ही 6000 रुपये सरकार को देगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो एमएसपी कानून बनाएगा, किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा चुनाव में बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई, किसान की बात नहीं कर रही है। हम प्रदेश की 80 में 70 लोकसभा सीट जीतेंगे। सुनील सिंह ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड एक घोटाला है। आखिर वीवीपैट की पर्ची क्यों नहीं गिनी जाती है? एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा को रालोद के साथ आने का कोई फायदा नहीं होगा। लोकदल के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि गठबंधन से चार सीटों मथुरा, फतेहपुर सीकरी, अलीगढ़, ग्रेटर नोएडा को लेकर बात चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed