यूपी की आठ सीटों पर 62.30 फीसदी मतदान, 2014 के मुकाबले इतने प्रतिशत अधिक हुई वोटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्रहवीं लोकसभा के चुनावी महासमर के दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर बृहस्पतिवार को छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हो गया। 2014 में जहां दूसरे चरण के चुनाव में इस आठ सीटों पर 61.87 फीसदी मतदान हुआ था वहीं इस बार यह 62.30 फीसदी रहा।
फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी, अभिनेता व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर समेत कुल 85 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। 2014 के मुकाबले इस बार इन आठ सीटों पर थोड़ा ज्यादा मतदान हुआ।
2014 में जहां दूसरे चरण के चुनाव में इस आठ सीटों पर 61.87 फीसदी मतदान हुआ था वहीं इस बार यह 62.30 फीसदी रहा। मतदान के आंकड़ों के अंतिम मिलान के बाद मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी या कमी भी हो सकती है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान का दावा करते हुए मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोपों व शिकायतों को खारिज कर दिया है।
दूसरे चरण में नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा व फतेहपुर सीकरी संसदीय सीटों के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले गए।
अमरोहा में सर्वाधिक 68.77 फीसदी मतदान हुआ हालांकि 2014 की तुलना में यह कम रहा। 2014 में अमरोहा में 71 प्रतिशत वोट डाले गए थे। नगीना, मथुरा व फतेहपुर सीकरी में भी बीते चुनाव के मुकाबले कम वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक इन संसदीय क्षेत्रों में औसतन 62.30 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
वोटिंग को लेकर दिखा जबरदस्त उत्साह
चुनाव आयोग का दावा है कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई थीं। युवाओं, बुजुर्गों व महिलाओं में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में वोटरों में ज्यादा उत्साह नजर आया। प्रत्याशी और उनके समर्थक सुबह से वोटरों से संपर्क करके उन्हें मतदान के लिए निकालने में जुटे थे।
प्रमुख दलों के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाने की होड़ लगी रही। गर्मी की वजह से दोपहर में मतदान कुछ धीमा रहा लेकिन शाम को इसमें फिर तेजी आई। शाम छह बजे मतदान का समय समाप्त होने तक बहुत से मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतारें लगी थीं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि दूसरे चरण में मतदान शुरू होने के बाद 66 ईवीएम व 225 वीवीपैट खराब होने की शिकायतें मिलीं जिन्हें बदलकर मतदान कराया गया। मॉक पोल के दौरान 114 ईवीएम व 246 वीवीपैट बदली गई।
देखें- कहां, कितने प्रतिशत हुआ मतदान
गीना : 62.10 प्रतिशत
अमरोहा : 68.77 प्रतिशत
बुलंदशहर : 62.14 प्रतिशत
अलीगढ़ : 62.80 प्रतिशत
हाथरस : 61.25 प्रतिशत
मथुरा : 60.56 प्रतिशत
आगरा : 59.60 प्रतिशत
फतेहपुर सीकरी : 61.16 प्रतिशत