फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha elections 2019 today formal announcement of rld entry in sp bsp coalition

सपा-बसपा गठबंधन में रालोद के शामिल होने का एलान आज, अखिलेश से मिलेंगे जयंत चौधरी

Tue, 05 Mar 2019 08:22 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Mar 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 today formal announcement of rld entry in sp bsp coalition
फाइल फोटो
सपा-बसपा गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल के शामिल होने का आज विधिवत एलान हो जाएगा। गठबंधन में रालोद को तीन सीट दी गई है। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी आज लखनऊ पहुंचकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलेंगे। 
विज्ञापन


ऐसी संभावना है कि वे संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन की घोषणा करेंगे। राष्ट्रीय लोकदल, प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन का हिस्सा रहेगा, यह बात अखिलेश यादव पूर्व में कह चुके हैं। 
विज्ञापन


जंयत भी इसे दोहराते रहे हैं लेकिन आज इस पर अधिकृत तौर पर मुहर लगने की संभावना है। जयंत आज राजधानी पहुंचेंगे। उनकी अखिलेश यादव से मुलाकात प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद को अभी तक बागपत, मुजफ्फरनगर व मथुरा सीट दी गई हैं। जयंत चौथी सीट के लिए भी उनसे चर्चा करेंगे। इसके लिए संभल समेत कई सीटों केनाम प्रस्तावित हैं। 


चौथी सीट पर सहमति बने या नहीं लेकिन रालोद के गठबंधन में शामिल होने का विधिवत ऐलान मंगलवार हो जाएगा। इसके लिए अखिलेश व जयंत की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed