{"_id":"5cd7edacbdec22073c2c787c","slug":"lok-sabha-elections-2019-sp-complains-about-officials-for-forcefully-casting-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का आरोप, आजमगढ़ में बुजुर्गों का वोट खुद डाल रहे पीठासीन अधिकारी, चुनाव आयोग को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का आरोप, आजमगढ़ में बुजुर्गों का वोट खुद डाल रहे पीठासीन अधिकारी, चुनाव आयोग को लिखा पत्र
Sun, 12 May 2019 04:16 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 May 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र आजमगढ़ के एक बूथ पर पीठासीन अधिकारी पर बुजुर्गों का वोट खुद डालने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। सपा ने पीठासीन अधिकारी को तत्काल हटाने की बात कहते हुए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग को लिखे गए पत्र में सपा ने कहा कि आजमगढ़ के विधानसभा क्षेत्र- 352 मेहनगर में बूथ संख्या 57 प्रा. वि. मुस्तफाबाद कक्ष संख्या-1 के पीठासीन अधिकारी वृद्घ महिलाओं और बुजुर्गों का वोट खुद डाल रहे हैं। यह खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन