फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections 2019 SP and BSP alliance is far ahead from BJP.

सपा-बसपा गठबंधन कोसों आगे, भाजपा की घबराहट बढ़ी: अखिलेश यादव

Tue, 07 May 2019 11:28 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 May 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 SP and BSP alliance is far ahead from BJP.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि पिछले चार चरणों की तरह सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान में भी सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने भाजपा को कोसों दूर छोड़ दिया है।

विज्ञापन


इससे भाजपा खेमे में घबराहट व बौखलाहट है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले दो चरणों के मतदान में भी गठबंधन को जनता का समर्थन व विश्वास हासिल होगा।

अखिलेश ने कहा, लोकतंत्र के लिए यह परीक्षा की घड़ी है क्योंकि सत्तारूढ़ भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव की निष्पक्षता को दूषित करने में कसर नहीं छोड़ी है। सोमवार को जिन सीटों पर मतदान हुआ, उनमें अधिकांश स्थानों पर ईवीएम में गड़बड़ी आम बात हो गई हैं।

विज्ञापन

'लंबे इंतजार के बाद भी मतदाताओं को वोट नहीं करने दिया गया'

अखिलेश ने कहा, निर्वाचन आयोग जनता के वोट देने के अधिकार की सुरक्षा करने में विफल साबित हो रहा है। कई स्थानों पर मतदाताओं की लंबे इंतजार के बाद भी वोट नहीं डालने दिया गया। उन्होंने कहा, प्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ  होने जा रहा है। जनता ने गलत नीतियों व वादाखिलाफी के कारण इन्हें नकार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed