{"_id":"5ca58da6bdec223c99275f05","slug":"lok-sabha-elections-2019-smriti-irani-s-two-days-amethi-visit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्मृति ईरानी का राहुल पर करारा हमला, कहा- जिसके सहारे सत्ता सुख भोगा उसी की पीठ में छुरा घोंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति ईरानी का राहुल पर करारा हमला, कहा- जिसके सहारे सत्ता सुख भोगा उसी की पीठ में छुरा घोंपा
Thu, 04 Apr 2019 05:28 PM IST
Prabudhh Jain
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: Prabudhh Jain
Updated Thu, 04 Apr 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
राहुल पर स्मृति का हमला
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद दो दिवसीय दौरे पर जिले पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर करारा हमला बोला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने आज तक किसी का साथ नहीं निभाया। महागठबंधन ने उनका साथ छोड़ दिया। ममता बनर्जी उनको तवज्जो नहीं देती हैं। उन्होंने उस लेफ्ट की पीठ में भी छूरा घोंप दिया जिसके सहारे वह सत्ता सुख भोग चुके हैं। राहुल गांधी न तो अपनों के हुए न परायों के।
विज्ञापन
वहीं, सलोन में जनसभा को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक देश में राज किया लेकिन कभी भी किसानों को विज्ञान से जोड़ने की कोशिश नहीं की। किसान खाद के लिए लाठी खाते रहे और किसानों की बात करने वाले यहां के सांसद ने कभी उनकी सुधि नहीं ली। उन्होंने कहा कि अमेठी के लापता सांसद ने जिले को बदहाली के सिवा कुछ नहीं दिया। उन्होंने कांग्रेस द्वारा देशद्रोह कानून खत्म किए जाने का वादा करने पर कहा कि देश की जनता राष्ट्रविरोधी लोगों का कभी समर्थन नहीं करेगी और चुनाव में उन्हें जरूर सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
इसके पहले, लखनऊ एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि 15 साल तक अमेठी की जनता के सहारे सत्ता का सुख भोगने के बाद अब वह कहीं और भाग रहे हैं। यह अमेठी की जनता का अपमान है।
उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में अमेठी की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन वह सलोन में किसान मोर्चा व दूसरे दिन तिलोई में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में हिस्सा लेंगी।