{"_id":"5c8203c3bdec22140b208cbd","slug":"lok-sabha-elections-2019-samajwadi-party-releases-first-list-of-six-candidates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा ने तीन और लोकसभा क्षेत्रों के लिए घोषित किए उम्मीदवार, कन्नौज से चुनाव लड़ेंगी डिम्पल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने तीन और लोकसभा क्षेत्रों के लिए घोषित किए उम्मीदवार, कन्नौज से चुनाव लड़ेंगी डिम्पल यादव
Fri, 08 Mar 2019 11:25 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व उनकी पत्नी डिंपल यादव।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह छह लोकसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार घोषित करने के बाद समाजवादी पार्टी ने शाम को तीन और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव कन्नौज से चुनावी मैदान में उतरेंगी। इसके अलावा, डॉ. पूर्वी वर्मा खीरी लोकसभा क्षेत्र से व उषा वर्मा हरदोई से चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
इसके पहले सुबह छह उम्मीदवारों की घोषणा की गई। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। जबकि बदायूं से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव चुनावी मैदान में होंगे।
विज्ञापन
इटावा से कमलेश कठेरिया, राबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल व बहराइच से शब्बीर बाल्मीकि चुनावी मैदान में उतरेंगे।
आपको बता दें कि यूपी में सपा-बसपा और राष्ट्रीय लोकदल मिलकर गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। सपा 37 सीटों पर बसपा 38 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी तो रालोद को तीन सीटें दी गई हैं। वहीं, गठबंधन ने अपनी तरफ से कांग्रेस के लिए अमेठी व रायबरेली की सीटें छोड़ दी थीं।
विज्ञापन
हालांकि, कांग्रेस ने प्रदेश की रायबरेली व अमेठी समेत कुल 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें से आठ सीटें उसने वर्ष 2009 के चुनाव में जीती थीं।
अमेठी से राहुल गांधी तो रायबरेली से उनकी मां सोनिया गांधी चुनाव लड़ेंगी। धौरहरा से जितिन प्रसाद, उन्नाव से अन्नू टंडन, फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद, अकबरपुर से राजाराम पाल, फैजाबाद से निर्मल खत्री, जालौन से बृजलाल खबरी, अकबरपुर से राजाराम पाल और कुशीनगर से आरपीएन सिंह चुनाव लड़ेंगे।
Trending Videos
कांग्रेस ने यूपी की 11 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, देखें लिस्ट