फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections 2019 property of SP's candifate Poonam Sinha.

81 करोड़ की मालकिन हैं लखनऊ से सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा, पति शत्रुघ्न भी अरबपति

Thu, 18 Apr 2019 09:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Apr 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 property of SP's candifate Poonam Sinha.
नामांकन के लिए जातीं पूनम सिन्हा, साथ में शत्रुघ्न सिन्हा। - फोटो : amar ujala

लखनऊ लोकसभा सीट से पर्चा दाखिल करने वालों में सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा सर्वाधिक अमीर हैं। पूनम ने बृहस्पतिवार को नामांकन के दौरान खुद के पास 81.32 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्शाई है, वहीं उनके पति शत्रुघ्न सिन्हा के पास 1.11 अरब की संपत्ति है। पूनम बीए पास हैं और उनके खिलाफ तीन आपराधिक वाद पटना में लंबित हैं।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नामांकन के दौरान कुल 5.14 करोड़ की संपत्ति दशाई है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम भी करोड़पति हैं।
विज्ञापन


पूनम सिन्हा ने अपनी कुल चल संपत्ति 18.67 करोड़ जबकि पति शत्रुघ्न सिन्हा की चल संपत्ति 8.60 करोड़ है। पूनम के पास 5.95 लाख और पति के पास 4.58 लाख नकदी है। वहीं, दोनों के पास बैंक में जमा 14.5 करोड़, वाहन इत्यादि के रूप में 62 लाख की संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने व रत्न आभूषणों के शौकीन सिन्हा दंपती के पास 2.18 करोड़ के जेवरात व कीमती रत्न हैं। पूनम की वार्षिक आय जहां 1.32 करोड़ है, वहीं शत्रुघ्न सिन्हा की सालाना आय 63.47 लाख है।

पूनम सिन्हा के पास कई शहरों में हैं मकान

Lok Sabha Elections 2019 property of SP's candifate Poonam Sinha.
नामांकन के लिए जातीं पूनम सिन्हा, साथ में शत्रुघ्न सिन्हा। - फोटो : amar ujala

पूनम सिन्हा के पास पटना, मुंबई, गुड़गांव सहित कई शहरों में 62.65 करोड़ के मकान, प्लॉट, फ्लैट व खेतिहर जमीन है जबकि शत्रुघ्न सिन्हा के पास देहरादून, गुड़गांव, पटना, मुंबई, नई दिल्ली सहित कई शहरों में 1.03 अरब के मकान, फ्लैट व जमीन है। पूनम पर 17.81 करोड़ की देनदारी है जबकि शत्रुघ्न सिन्हा भी 10.67 करोड़ के देनदार हैं।

कांग्रेस के प्रमोद कृष्णम स्वर्ण आभूषण, पिस्टल-राइफल के शौकीन

Lok Sabha Elections 2019 property of SP's candifate Poonam Sinha.
लखनऊ से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम। - फोटो : amar ujala

लखनऊ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम भी करोड़पति हैं। उनके पास 31.79 लाख रुपये तथा पत्नी के पास 15.20 लाख की चल संपत्ति है। प्रमोद के नाम 2 करोड़ रुपये की जमीन व मकान और पत्नी के नाम 75 लाख की जमीन, मकान व फ्लैट हैं। प्रमोद कृष्णम ने नामांकन में अपनी और पत्नी की चल संपत्ति 46.99 लाख दर्शाई है।

इसमें प्रमोद के पास 12 लाख रुपये के और पत्नी के पास 15 लाख रुपये के स्वर्णाभूषण हैं। प्रमोद राइफल व पिस्टल के शौकीन हैं। उनके पास 60 हजार की राइफल और 85 हजार की पिस्टल है। उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक वाद दर्ज नहीं है। प्रमोद कृष्णम राजनीति शास्त्र में एमए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed