फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok sabha elections 2019 Praveen Togadia released List of 26 candidates

प्रवीण तोगड़िया ने जारी की 26 उम्मीदवारों की सूची, यूपी से ये ठोकेंगे ताल

Wed, 27 Mar 2019 03:19 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Mar 2019 03:19 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Praveen Togadia released List of 26 candidates
फाइल फोटो
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और हाल में हिंदुस्थान निर्माण दल का गठन करने वाले प्रवीण तोगड़िया ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने कुछ प्रत्याशियों के नाम घोषित किए।
विज्ञापन


तोगड़िया ने यहां कहा कि देश में नए सामाजिक-राजनीतिक नेतृत्व को लाने का समय आ गया है क्योंकि जिन राजनीतिक दलों ने इस देश पर राज किया है, वे यहां की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में विफल रहे हैं।  
विज्ञापन


डॉ. प्रवीण तोगड़िया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं। तोगड़िया की पार्टी उत्तर प्रदेश की 35 सहित देश में सौ से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तोगड़िया ने इस मौके पर हिंदुस्थान निर्माण दल के 26 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। इसके अलावा तोगड़िया ने लखनऊ में प्रेसवार्ता में यूपी की 26, उड़ीसा के 5, असम के 7, हरियाणा के एक, गुजरात की नौ सहित कुल 48 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की। 
 

उन्होंने कहा कि हम ही देंगे अयोध्या में राम, किसानों को दाम, युवाओं को काम, सैनिकों को सम्मान, व्यापारियों का मान और अबकी बार हिंदुत्व की सरकार। 

तोगड़िया ने कहा कि वाराणसी की जनता और कार्यकर्ताओं का आग्रह है कि वे वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ें। सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर इस पर निर्णय किया जाएगा।

यूपी से ये ठोकेंगे ताल
फैजाबाद से हरिशंकर मौर्य, अंबेडकरनगर से परशुराम पटेल, खलीलाबाद से राजेंद्र पटेल, मछलीशहर ललाई सरोज, कौशांबी धीरेंद्र कुमार सरोज, कन्नौज ऋषि राजपूत लोध, सुल्तानपुर चंद्रिका प्रसाद वर्मा, आंवला दिनेश कश्यप, मोहनलालगंज रामहेत गौड, धौरहरा बलजीत कौर, चंदौली रामखिलावन यादव, अलीगढ़ विपेंद्रप्रताप सिंह, कैराना रेखा गुर्जर, फिरोजाबाद मानवेंद्र प्रताप सिंह, बरेली भानु प्रताप गंगवार, लखीमपुर खीरी महेश वर्मा, उन्नाव नीलिमा गजेंद्र पटेल, झांसी धर्मेंद्र कुशवाहा, हमीरपुर नंदकिशोर प्रजापत, बांदा भूपेंद्र निषाद, प्रतापगढ़ रामखिलावन पटेल, बस्ती रोहित पाठक, लालगंज जगधीराम कनौजिया, जौनपुर शेषमणि मौर्य, भदोही विनोद सम्राट कुशवाहा और सलेमपुर से आरपी जिज्ञासु।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed