फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections 2019 nomination programme for first phase in Uttar Pradesh.

लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण की आठ सीटों के लिए नामांकन कार्यक्रम जारी, 18 मार्च से होगी शुरुआत

Sun, 17 Mar 2019 04:41 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 17 Mar 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 nomination programme for first phase in Uttar Pradesh.
लोकसभा चुनाव का 'महासंग्राम' - फोटो : Amar Ujala

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने का कार्यक्रम घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होगी। पहले चरण के चुनाव में उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने के लिए सिर्फ चार दिन का समय मिलेगा। 20 व 21 मार्च को होली का अवकाश रहेगा। जबकि 23 मार्च को शनिवार व 24 मार्च को रविवार का अवकाश रहेगा। नामांकन पत्रों की जांच 26 मार्च तक होगी। 28 मार्च को दोपहर 3:00 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि यूपी में पहले चरण में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्घनगर और बुलंदशहर सीटों पर चुनाव होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद से प्रदेश में अब तक चार करोड़, 10 लाख, 59 हजार, 168 रुपये नकद जब्त किए गए हैं जबकि तीन लाख 16 हजार नौ सौ 47 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई है।

विज्ञापन

ईवीएम भारत की शान, इसमें गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम पर उठे सवालों पर कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन भारत की शान है। इसमें गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं है।

वहीं, रामपुर के जिलाधिकारी के संबंध में समाजवादी पार्टी की तरफ से मिली शिकायत पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मामले पर मुरादाबाद के आईजी और मंडल आयुक्त से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। हालांकि, उन्होंने सपा द्वारा प्रदेश के वर्तमान डीजीपी ओपी सिंह को हटाने की लिखित मांग किए जाने से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed