{"_id":"5cd7d4a6bdec2207114bf695","slug":"lok-sabha-elections-2019-mayawati-comments-on-caste-statement-of-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों, मजदूरों व किसानों की दुर्दशा के लिए मोदी को माफ नहीं करेगी जनता: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों, मजदूरों व किसानों की दुर्दशा के लिए मोदी को माफ नहीं करेगी जनता: मायावती
Sun, 12 May 2019 01:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 May 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : अमर उजाला
बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अब एक नया शिगूफा छेड़ दिया है कि उनकी जाति गरीब की जाति है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी चुनावी स्वार्थ में न जानें क्या-क्या छल करेंगे।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि मोदी सरकार के पांच साल में किसानों, गरीबों व मजदूरों की जो दुर्दशा हुई है उसके लिए जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
पीएम श्री मोदी ने अब लोगों को वरगलाने के लिए कल से एक नया चुनावी शिगुफा छोड़ा है कि उनकी जाति वही है जो गरीब की जाति है। चुनावी स्वार्थ हेतु श्री मोदी न जाने क्या-क्या छल करेंगे लेकिन 5 साल तक करोड़ों गरीबों, मजदूरों, किसानों आदि की दुर्दशा के लिए जनता उन्हें कैसे माफ कर सकती है?
— Mayawati (@Mayawati) May 12, 2019
विज्ञापन
मायावती ने ट्वीट कर लोगों से खुलकर मतदान करने की अपील की है।