'मैं भी चौकीदार' अभियान, भाजपा के लिए विनाशकाले विपरीत बुद्धि जैसा: मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा के 'मैं भी चौकीदार' अभियान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राफेल रक्षा सौदे में कांग्रेस के बोफोर्स की तरह फंसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह चुनावी अभियान साबित करता है कि भाजपा कितना डरी हुई है। उन्होंने कहा कि ये अभियान भाजपा के लिए विनाश काले विपरीत बुद्घि की मिसाल है।
एक अन्य ट्वीट में मायावती ने कहा कि 2019 के चुनाव में कोई नया वादा करने की जगह भाजपा 2014 में किए गए चुनावी वादों का हिसाब दे। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने भाजपा के लिए वोट मांगे थे जनता उन्हें भी माफ नहीं करेगी।
मोदी बोले-हर भारतीय कह रहा है मैं भी चैकीदार, आज अखबारों की चर्चित खबर है। राफेल रक्षा सौदे में संसद में व बाहर कांग्रेस के बोफोर्स की तरह ही फंसे पीएम श्री मोदी का यह पहला चुनावी कम्पेन साबित करता है कि बीजेपी कितनी ज्यादा भयभीत है जो विनाशकाले विपरीत बुद्धि की मिसाल है।
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) March 17, 2019
पीएम श्री मोदी इस चुनाव में कोई भी नया लोकलुभावन वादा करने सेे पहले पिछले चुनावी वादे खासकर अच्छे दिन लाने व 20 लाख रुपये गरीबों को देने के वादे का सही हिसाब-किताब जनता को क्यों नहीं दे रहे हैं? आरएसएस को भी माफी नहीं है क्योंकि इन्होंने भी बीजेपी के लिये खुलकर वोट मांगे थे।
— Mayawati (@Mayawati) March 17, 2019