लोकसभा चुनाव 2019: जानें यूपी में किस लोस सीट पर कब डाले जाएंगे वोट, यह रही पूरी सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है। चुनाव सात चरणों में होगा। मतदान का पहला चरण 11 अप्रैल को व आखिरी चरण 19 मई को होगा। मतगणना 23 मई को होगी।
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस बार करीब 90 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसके लिए करीब 10 लाख पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। इस बार वोटिंग मशीन में वीवीपैट भी लगाई गई है और उम्मीदवारों की तस्वीर भी नजर आएगी।
चुनाव का पहला चरण 11 अप्रैल को, दूसरा चरण 18 अप्रैल को, तीसरा चरण 23 अप्रैल को, चौथा चरण 29 अप्रैल को, पांचवा चरण 6 मई, छठा चरण 12 मई को व सातवां चरण 19 मई को होगा। वहीं, उत्तर प्रदेश में मतदान सात चरणों में होगा।
आइए देखतें हैं, यूपी के किस लोकसभा में कब होगा मतदान...
11 अप्रैल पहला चरण: 8 सीटें- सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर
18 अप्रैल दूसरा चरण: 8 सीटें- नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी
23 अप्रैल तीसरा चरण: 10 सीटें- मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फीरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत
29 अप्रैल चौथा चरण: 13 सीटें- शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिसरख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर
6 मई पांचवां चरण: 14 सीटें- धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, केसरगंज, गोंडा
12 मई छठा चरण 14 सीटें- सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही
19 मई सातवां चरण: 13 सीटें- महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज।