योगी बोले, शहजादी ने बनाई वोटकटवा पार्टी, माया बोलीं- कागज में ही पिछड़े वर्ग के हैं मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी निशाने पर लिया और कहा कि भाजपा को हराने के लिए अगर कांग्रेस ने वोटकटवा खड़ा किया है, तो जनता मुंहनोचवा की तरह जवाब देना भी जानती है।
सिद्धार्थनगर में हुई जनसभा में सीएम योगी ने कहा, कांग्रेस की शहजादी कहती हैं कि उन्होंने भाजपा को हराने के लिए वोटकटवा खड़ा किया है, लेकिन जनता मुंहनोचवा की तरह जवाब भी देना जानती है। सीएम योगी ने कहा, शिवपाल कहते हैं कि मेरी कोई बहन नहीं तो बुआ कहां से आ गईं।
श्रावस्ती में योगी ने कहा, मतगणना के बाद बुआ बोलेगी, बबुआ गुंडों का सरताज और बबुआ बोलेगा, बुआ भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति हैं। पुलिस भी तैयार है, गुंडागर्दी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा बच्चों को प्रधानमंत्री के खिलाफ गाली सिखा रही हैं। यह इटली के संस्कार इटली में रहने दीजिए।
कागज में ही पिछड़े वर्ग के हैं मोदी : माया
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि जैसे लंबे समय तक केंद्र और प्रदेश की सत्ता में रहने वाली कांग्रेस गलत नीतियों के चलते सत्ता से दूर हो गई, वैसे ही नमो की छुट्टी होनी तय है। 2019 लोकसभा के लिए अभी तक हुए चुनाव में गठबंधन की बढ़त से भाजपाइयों के चेहरों से हवाइयां उड़ रही हैं। कागजी पिछड़े वर्ग के नरेंद्र मोदी को हटाकर जन्मजात पिछड़े राम प्रसाद को जीत दिलाएं।
माया ने कहा, दोनों पार्टियां जातिवादी, पूंजीवादी नीतियों की पोषक रहीं। गरीबों, दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों को आगे बढ़ने नहीं दिया। दलितों को नौकरी में आरक्षण कोटा का अधूरा लाभ दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में भी कांग्रेस के समय के जैसे आतंकी घटनाएं हो रही हैं। देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। मुसलमान भय में जी रहे हैं।