{"_id":"5c906362bdec22146e0f9ad6","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-likely-to-release-first-list-of-candidates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज फिर दिल्ली में होगा उम्मीदवारों पर मंथन, रात तक आ सकती है यूपी की पहली सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज फिर दिल्ली में होगा उम्मीदवारों पर मंथन, रात तक आ सकती है यूपी की पहली सूची
Tue, 19 Mar 2019 09:04 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 19 Mar 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पहले और दूसरे चरण की 16 सीटों सहित प्रमुख नेताओं की उम्मीदवारी पर आज दिल्ली में फिर मंथन होगा। भाजपा आज रात तक यूपी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय और महामंत्री संगठन सुनील बंसल आज दिल्ली जाएंगे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक उम्मीदवार चयन को लेकर मंथन के बाद पहले चरण की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियबादा और गौतमबुद्ध नगर सहित दूसरे चरण की कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि भाजपा की सोमवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक प्रस्तावित थी। इस बैठक के बाद ही पहली लिस्ट जारी किया जाना था, लेकिन गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद यह बैठक मंगलवार तक के लिए टाल दी गई थी।

भाजपा के एक नेता के मुताबिक पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में लगभग सभी सीटों पर उम्मीदवारों के बारें में फैसला हो चुका है। कुछ सीटों पर अभी भी विचार किया जाना है जिस पर आज बैठक में अंतिम फैसला ले लिया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी इसी हफ्ते में अपने सभी उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम फैसला ले लेगी। नामों की घोषणा के बाद ही पार्टी के स्टार प्रचारकों का दौरा पूरे देश में शुरू हो जाएगा।
प्रचार अभियान पूरे जोर-शोर के साथ चलाया जाएगा। पार्टी ने पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार की सघन रणनीति बना रखी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इसके बारे में जल्दी ही घोषणा कर सकते हैं।