फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections 2019 Akhilesh yadav alleged BJP is using government institutions for victory

अखिलेश यादव बड़ा हमला, बोले- रेड कार्ड जारी कर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा

Sat, 11 May 2019 08:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 11 May 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Akhilesh yadav alleged BJP is using government institutions for victory
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा पर तीखा हमला किया। कहा कि गठबंधन नफरत पर बनी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगा। उन्होंने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अपने विरोधियों को रेड कार्ड जारी कर चुनाव जीतना चाहती है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा जातिवादी राजनीति कर रही है। विभिन्न जातियों व धर्मों में घृणा को बढ़ा रही है। पीएम मोदी दूसरों पर वह आरोप लगाते हैं जो वह खुद करते हैं। भाजपा सरकार झूठ व नफरत पर आधारित है। गठबंधन ने तय किया है कि नफरत के आधार पर बनी सरकार को उखाड़ फेकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव में सत्तारूढ़ दल सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग कर रहा है। चुनाव में सपा-बसपा कार्यकर्ताओं को रेड कार्ड जारी किए जा रहे हैं। उन्हें वोट डालने से रोका जा रहा है। हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है। शनिवार को भी सपा डेलीगेशन ने चुनाव आयोग से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ में छापे, दमन की कार्रवाई

अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। रात में उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग को टैग करते हुए दो ट्वीट किए।

पहले ट्वीट में कहा,- आजमगढ़ में दमन और मतदान प्रभावित करने के उद्देश्य से भाजपा सरकार पुलिस-प्रशासन का गलत इस्तेमाल कर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों के घर, दफ्तरों पर छापे मार रही है। निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करें।

दूसरे ट्वीट में कहा, आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों के दमन के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन का गलत इस्तेमाल कर भाजपा रेड कार्ड इश्यू करा रही है। कृपया इसका संज्ञान लें। उन्होंने ट्वीट के साथ रेड कार्ड की प्रति भी अटैच की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed