फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections 2014 Voting in foruth phase for 13 seats in Uttar pradesh.

चौथे चरण में यूपी की 13 सीटों पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, 2014 में भाजपा ने जीती थी 12 सीटें

Sun, 28 Apr 2019 01:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 28 Apr 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2014 Voting in foruth phase for 13 seats in Uttar pradesh.
डिंपल यादव, सलमान खुर्शीद व साक्षी महाराज। - फोटो : amar ujala

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में प्रदेश की 13 सीटों पर सोमवार को मतदान होगा। इस चरण में कन्नौज में डिम्पल यादव, फर्रुखाबाद में सलमान खुर्शीद, लखीमपुर खीरी में जफर अली नकवी और कानपुर में श्रीप्रकाश जायसवाल व प्रदेश सरकार के मंत्री सत्यदेव पचौरी, उन्नाव में साक्षी महाराज व अनु टंडन समेत कई प्रमुख नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। लगभग दो करोड़ 47 लाख नौ हजार 515 मतदाता 152 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

विज्ञापन


इसी चरण से साबित होगा कि समाजवादियों के गढ़ कन्नौज में पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव जीत की हैट्रिक लगाएंगी या नहीं। उनके पक्ष में अखिलेश यादव रोड शो व सभाएं कर चुके हैं। कन्नौज में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की संयुक्त रैली भी हो चुकी है।
विज्ञापन


उधर, कानपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और प्रदेश सरकार के मंत्री सत्यदेव पचौरी की प्रतिष्ठा दांव पर है। वर्ष 2014 में इस सीट से भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी सांसद चुने गए थे। इससे सटी हुई उन्नाव सीट पर भाजपा के चर्चित चेहरे व मौजूदा सांसद साक्षी महाराज व कांग्रेस की अनु टंडन की प्रतिष्ठा फंसी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सीटों पर ये दिग्गज हैं मैदान में

लखीमपुर खीरी में राज्यसभा सदस्य रवि प्रकाश वर्मा की बेटी डॉ. पूर्वी वर्मा चुनाव मैदान में हैं। पूर्वी के दादा, दादी व पिता यहां सांसद रह चुके हैं। इसी सीट पर पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद जफर अली नकवी की हार-जीत का फैसला भी इसी चरण में होगा। फर्रुखाबाद में पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के भविष्य का फैसला होगा।

मिश्रिख (सुरक्षित) सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलाल राही की पुत्र वधू मंजरी राही का इम्तिहान होना है। हरदोई सुरक्षित सीट पर पूर्व सांसद उषा वर्मा की राजनीतिक हैसियत भी 29 अप्रैल को तय होगी।

इटावा में मुलायम परिवार की परीक्षा
इटावा (सुरक्षित) लोस सीट पर भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. राम शंकर कठेरिया, सपा के कमलेश कठेरिया व कांग्रेस से पूर्व सांसद अशोक दोहरे की किस्मत का निर्णय होगा। इटावा मुलायम सिंह यादव का गृह जनपद है। इस सीट पर यादव परिवार की परीक्षा होगी। बुंदेलखंड की हमीरपुर, जालौन व झांसी सीटों पर भी सपा-बसपा गठबंधन की प्रतिष्ठा दांव पर है।

वर्ष 2014 में 13 में से 12 सीटों पर जीती थी भाजपा

चौथे चरण में जिन 13 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को वोट पड़ेंगे, उनमें वर्ष 2014 में भाजपा विजयी रही थी। जबकि कन्नौज सीट से सपा की डिम्पल यादव ने जीत दर्ज की थी।

13 लोकसभा सीटों में शाहजहांपुर सीट भाजपा के वरिष्ठ नेता व संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, कानपुर में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और हरदोई सीट पर सपा से भाजपा में गए पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल की प्रतिष्ठा दांव पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed