{"_id":"5ce01885bdec22075b0c0154","slug":"lok-sabha-election-2019-voting-for-seventh-phase-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः सातवें और अंतिम चरण की 13 सीटों पर मतदान आज, 167 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः सातवें और अंतिम चरण की 13 सीटों पर मतदान आज, 167 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Sun, 19 May 2019 12:00 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sun, 19 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
मतदाता
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में रविवार को प्रदेश में 13 संसदीय सीटों के लिए 11 जिलों में वोट डाले जाएंगे। कुल 2.36 करोड़ मतदाता 167 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 167 उम्मीदवारों में भाजपा के 11, कांग्रेस के 10, बसपा के 5, सपा के 8, सीपीआई के 4 व शेष अन्य दलों के या निर्दलीय हैं। इनमें 13 महिला उम्मीदवार हैं।
मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र में नक्सल प्रभावित चकिया, दुद्धी और रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर सुबह 7 से शाम 4 बजे तक ही मतदान होगा।
विज्ञापन
मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र में नक्सल प्रभावित चकिया, दुद्धी और रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर सुबह 7 से शाम 4 बजे तक ही मतदान होगा।
विज्ञापन
संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि सातवें चरण में कुल 4395 संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं।
3043 बूथों पर डिजिटल कैमरे और 820 केंद्रों पर वीडियो कैमरे लगाए गए हैं। 2,338 बूथों की वेब कास्टिंग की जाएगी। 13 सीटों पर 31,187 ईवीएम बैलेट यूनिट, 29, 802 कंट्रोल यूनिट और 31,831 वीवीपैट मशीनें लगाई गई हैं। वहीं, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रह्म देव राम तिवारी ने बताया कि मतदान के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

एसीईओ ने बताया कि मतदान के लिए सभी जिलों से पोलिंग पार्टियां शनिवार को रवाना की गईं। देर शाम तक सभी बूथों पर पार्टियां पहुंच गई थीं।
इन संसदीय सीटों पर होंगे मतदान
महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज
आज रहेगा अवकाश
सातवें चरण में जिन 13 सीटों के लिए मतदान होना है, उनसे संबंधित 11 जिलों में 19 मई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान सरकारी कार्यालय, कारखाने, वाणिज्य अधिष्ठान और दुकानें बंद रहेंगी।
आज रहेगा अवकाश
सातवें चरण में जिन 13 सीटों के लिए मतदान होना है, उनसे संबंधित 11 जिलों में 19 मई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान सरकारी कार्यालय, कारखाने, वाणिज्य अधिष्ठान और दुकानें बंद रहेंगी।
सातवें चरण में ये दिग्गज हैं मैदान में
वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सपा की शालिनी यादव, कांग्रेस के अजय राय मैदान में है। गाजीपुर में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, बसपा के अफजाल अंसारी के बीच टक्कर है। गोरखपुर में भाजपा के रविकिशन, सपा के रामभुवाल निषाद में टक्कर है।
चंदौली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय, सपा के संजय चौहान, शिवकन्या कुशवाहा के बीच मुकाबला है। देवरिया में भाजपा के रमापति राम शास्त्री और बसपा के विनोद कुमार जायसवाल प्रमुख उम्मीदवार है। इसी प्रकार मिर्जापुर में अपना दल की अनुप्रिया पटेल और सपा के राजेन्द्र एस बिंद के बीच मुकाबला है।
वर्ष 2014 में इन सीटों के नतीजे

- भाजपा : 13
- अपना दल : 1
- सपा : 00
- बसपा : 00
- कांग्रेस : 00
प्राइम नंबर (लोकसभा चुनाव 2019)
- कुल प्रत्याशी : 167
- महिला प्रत्याशी : 13
- कुल मतदाता : 2,36,38,797
- पुरुष मतदाता : 1,28,18,440
- महिला मतदाता : 1,08,18,931
- मतदान केंद्र : 13,979
- मतदेय स्थल : 25,874
- संवेदनशील मतदेय स्थल : 4395
- ईवीएम : 31,187
- सर्वाधिक मतदाता : 19,85,203 (घोसी )
- सबसे कम मतदाता : 16,60,069 (सलेमपुर)
- सर्वाधिक प्रत्याशी : 26 (वाराणसी)
- सबसे कम प्रत्याशी : 4 (बांसगांव )
- मतदान कार्मिकों की संख्या : 1,12,439