फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : up health minister targets congress in amethi

अमेठी में स्वास्थ्य मंत्री के बिगड़े बोल, कहा-जिनके मां-बाप की शादी चर्च में हुई वे हिंदू कैसे

Fri, 29 Mar 2019 07:30 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अमेठी Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 29 Mar 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : up health minister targets congress in amethi
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा युवा सम्मेलन में शामिल होने शुक्रवार को शहर पहुंचे सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। कहा, जिसके मां-बाप की शादी चर्च में हुई हो वह हिंदू कैसे हो सकता है। इस दौरान उन्होंने सांसद निधि नहीं खर्च कर पाने पर राहुल व चौकीदार को चोर कहने पर प्रियंका गांधी वाड्रा को आड़े हाथों लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल को पाखंडी बताते हुए कहा कि वक्त आ गया है कि अमेठी के युवा यहां का इतिहास बदल दें।
विज्ञापन


सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह शुक्रवार को शहर में आयोजित भाजपा युवा सम्मेलन के मुख्य अतिथि थे। युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने गांधी परिवार पर जमकर प्रहार किया। 72 हजार रुपये सालाना गरीबों के खाते में भेजे जाने की राहुल गांधी की घोषणा पर उन्हें घेरते हुए मंत्री ने कहा कि जो अपनी पूरी सांसद निधि नहीं खर्च कर सकता वह गरीबों की मदद क्या खाक करेगा। कहा, राहुल की दादी ने भी गरीबी हटाओ का नारा दिया था जो आज तक पूरा नहीं हो सका। 
विज्ञापन


मंत्री ने चौकीदार को चोर कहने पर प्रियंका गांधी वाड्रा पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि उनकी मां, भाई व पति किस मामले में जमानत पर हैं। प्रियंका के अयोध्या जाने पर मंत्री ने कहा कि वे उस पार्टी की राष्ट्रीय महासिचव हैं जिसने रामसेतु से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र देकर राम को ही काल्पनिक बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि रामलला के दर्शन से पहले प्रियंका को इस मुद्दे पर देश से माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद तो मंत्री के बोल और बिगड़ गये। राहुल गांधी को स्वयं को हिंदू व जनेऊधारी बताने पर हमला बोलते हुए कहा कि जिसके मां-बाप की शादी चर्च में हुई हो वह हिंदू कैसे हो सकता है।

महागठबंधन को बताया ठगबंधन

मंत्री ने मायावती तथा अखिलेश यादव को भी निशाने पर रखा। कहा दोनों नेताओं के भ्रष्टाचार से प्रदेश ही नहीं पूरा देश वाकिफ है। मंत्री ने कहा, वक्त आ गया है कि अमेठी के युवा यहां का राजनीतिक इतिहास बदल दें। युवा मोर्चा घर-घर जाकर लोगों को गांधी परिवार की नाकामी और मोदी सरकार की उपलब्धियां बताए।

युवाओं पर भारी रहे बुजुर्ग
भाजपा की ओर से शुक्रवार को रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में युवा मोर्चा का युवा सम्मेलन आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मौजूद संख्या के अनुपात में युवाओं से ज्यादा संख्या बुजुर्गों की रही। 

यह रहे मौजूद
युवा सम्मेलन में राज्यमंत्री सुरेश पासी, सलोन विधायक दल बहादुर कोरी, दुर्गेश त्रिपाठी, हरनाम सिंह, विषुव मिश्र, उमाशंकर पांडेय, महेश प्रताप सिंह, राजेश अग्रहरि, नकुल टंडन, केके सिंह, विनायक तिवारी, एमपी तिवारी, रामप्रसाद मिश्र, आशा वाजपेई, सौरभ पांडेय, गोविंद सिंह, दीपक मिश्र, प्रवीण सिंह, अनुग्रह नारायण समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed