फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : smriti irani started second day on amethi tour

स्मृति ईरानी अमेठी में विधायक राजा मयंकेश्वर शरण सिंह से मिलने पहुंची उनके घर, नहीं हुई मुलाकात

Fri, 05 Apr 2019 06:01 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 05 Apr 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : smriti irani started second day on amethi tour
सभा को संबोधित करती स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

अमेठी में स्मृति ईरानी ने विजय संकल्प ओबीसी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2019 को चुनाव अमेठी की आजादी का चुनाव है। आजाद हो अमेठी लापता सांसद के चंगुल से। 

विज्ञापन


इससे पहले अमेठी दौरे पर आईं स्मृति ईरानी ने दूसरा दिन की शुरुआत गौरीगंज विश्रामगृह से क्षेत्रीय भम्रण कर की। इसके बाद वे न्यायपंचायत स्तर पर बीजेपी कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगी।
विज्ञापन


गौरीगंज लोगों से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तिलोई के लिये रवाना हो गई। तिलोई में वे राजभवन पहुंची स्मृति ईरानी विधायक राजा मयंकेश्वर शरण सिंह से मिलने उनके घर भी गईं लेकिन वे नहीं मिले। तो वे विधायक से मिले बिना ही चली गईं। बताया जा रहा है कि विधायक नाराज चल रहे हैं जिन्हें मनाने केंद्रीय मंत्री गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वे विभिन्न पदाधिकारियों के घर गईं और उनके मुलाकात की। स्मृति ईरानी तिलोई से बीएचईएल, जगदीशपुर ,रानीगंज होते हुए हलियापुर में  होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी। जहां वे कई लोगों से मुलाकात करेंगी।

इसके बाद वे जायस में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में शिरकत करेंगी। इसके बाद स्मृति ईरानी अमेठी में संघ की बैठक में शामिल होंगी और वहां से राज्यमंत्री सुरेश पासी के घर जाकर वापस रात में गौरीगंज पहुंचेंगी।


आज के अपने कार्यक्रम के दौरान वे बीजेपी कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगी और तिलोई विधानसभा के जायस में महासम्मेलन में जाएंगी। इसके साथ ही वे मालिक मोहम्मद जायसी प्रांगण में होने वाले कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed