{"_id":"5ca65379bdec2214262c6247","slug":"lok-sabha-election-2019-rahul-from-amethi-and-sonia-gandhi-from-raebareli-will-file-nomination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019 : राहुल 10 को अमेठी व सोनिया गांधी 11 को रायबरेली से भरेंगी नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019 : राहुल 10 को अमेठी व सोनिया गांधी 11 को रायबरेली से भरेंगी नामांकन
Fri, 05 Apr 2019 12:52 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
sonia and rahul
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 11 अप्रैल को रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी उनके साथ रहेंगी।
वहीं राहुल गांधी भी 10 अप्रैल को अमेठी से पर्चा दाखिल करेंगे। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। कहा जा रहा है कि वायनाड के जरिए राहुल केरल के साथ ही दक्षिण के दूसरे प्रदेश जैसे तमिलनाडु व कर्नाटक को भी साधने के फिराक में हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उप्र में 73 सीटें जीती थीं। लेकिन कांग्रेस की परंपरागत सीट रायबरेली में उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी थी। हलांकि सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से अपने सांसदीय क्षेत्र में कम ही सक्रिय रहीं पर वहां उनका सिक्का बरकारार है। हाल ही में वहां रायबरेली गईं प्रियंका गांधी ने अपनी मां का भेजा भावुक संदेश पढ़कर लोगों को सुनाया।
ऐसे में भाजपा के लिए रायबरेली सीट पर जीत हासिल करना आसान नहीं होगा। माना जा रहा है कि इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस की कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
वहीं राहुल गांधी अमेठी से लगातार 3 बार सांसद चुने गए हैं। 2004 में उन्होंने पहली बार यहां से जीत हासिल की थी। फिर 2009 में और 2014 में भी वह इस सीट से विजयी रहे थे। लोकसभा चुनाव 2014 में राहुल गांधी ने अमेठी सीट को बीजेपी की स्मृति ईरानी से एक लाख से ज्यादा वोटों से जीता था। इस साल के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी फिर से उनके सामने हैं।